Tips For Happiness: खुशियां हो गई हैं गायब अपनाये ये 6 आदतें

जीवन में खुश कौन नहीं रहना चाहता है, लेकिन आजकल जिस तरह का जीवन हम जीते हैं, उसमें हम ज्यादातर वक्त खुद को स्ट्रेस से घिरा हुआ पाते हैं।  हमें रोजाना के जीवन में शायद ही कोई ऐसा पल मिलता है,  जिसमें हम खुद के लिए कुछ करते हैं।  इस व्यस्त जीवन में खुद को वक्त न दे पाना, हमें जाने अनजाने में दुखी करता है और हम एक खुशहाल जीवन (Happy Life) जीना भूल जाते हैं। लेकिन यहाँ इस आर्टिकल में आज हम आपको 6 ऐसे ऐसे तरीके बता रहे हैं जो आपके जीवन को खुशियों (happiness) से भर देंगे। 

1- मॉर्निंग रूटीन बनायें

happy-life-tips-happiness-ram-maurya

सुबह जल्दी उठना और फिर फ्रेश होने के बाद कम से कम एक घंटा वर्कआउट करना।  उसके बाद नहाना धोना और फिर नाश्ता करके अपने काम के लिए तैयार होना।  कुछ इसी प्रकार का आपका अपना एक रूटीन निर्धारित करना जरूरी है। बिना रूटीन के आपका समय अस्त व्यक्त में चला जाएगा और आपका सुबह का कीमती समय यूँ ही नस्ट होता रहेगा।  जिससे आपका सेहत भी प्रभावित होगा।  इसलिए आज से ही एक अच्छा और कारगर मॉर्निंग रूटीन बनाये और उसका सख्ती से पालन भी करें। 

2- स्क्रीन टाइम कम करें

happy-life-tips-happiness-ram-maurya

डिजिटल की दुनिया आज हर एक काम लैपटॉप और  मोबाइल से होना शुरू हो गया है जिसके चलते सभी दिन रत बस मोबाइल और लैपटॉप में घुसे हुए रहते है।  इतने आदति हो गए है कि काम नहीं होता तो फिर भी मोबाइल में ही घुसे पड़े सॉइल मीडिया में लग जाते है।  बिना मतलब के टाइम और अपनी सेहत को भी ख़राब करते रहते है।  इससे आपका मनोदशा पर बहुत गहरा असर पड़ता है। नतीजन तनाव का शिकार हो जाते है। 

3- काम से अलग कुछ नया सीखें

happy-life-tips-happiness-ram-maurya

अपने रोजाना काम या फिर प्रोफेशनल काम से हट कर कुछ अलग अपनी हॉबी  के अनुसार कुछ नया सिखने का प्रयास करें।  प्रतिदिन कुछ न कुछ टाइम अपने हॉबी और मनोरंजन के लिए भी जरूर दीजिये।  इससे आपका दिमाग काफी हद तक एक्टिव और प्रसन्न (happiness) रहेगा। जैसे कि म्यूजिक सुनना, बुक रीडिंग, रइटिंग, ड्राइंग करना , गाना गाना , म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाना, डांसिंग आदि कुछ नया सीख  सकते है। 

4- अपनी सीमाएं तय करें

happy-life-tips-happiness-ram-maurya

खुशहाल (Happiness) रहने के लिए सबसे जरूरी है कि आपको सीमाएं तय करनी आनी चाहिए। जब आप हर किसी को अपने जीवन में जरूरत से ज्यादा प्राथमिकता देने लगते है उसी समय आप उलझन में फ़साने लगते है।  इसलिए अपनी सीमाएं तय कीजिये कि किस व्यक्ति को कितना प्राथमिकता देना जरुरी है।  जिसको जितनी जरुरी हो उतना ही प्राथमिकता दें। इससे आप अपने जीवन में सदैव सुखी  (Happy Life) रहेंगे। 

5- छोटी-छोटी जीत का जश्न मनाएं

happy-life-tips-happiness-ram-maurya

हम लगातार सफलता के पीछे भागते रहते हैं। इस प्रक्रिया में हम अपनी छोटी-छोटी उपलब्धियों का जश्न मनाना भूल जाते हैं।  जीत बड़ी हो या छोटी हमें उसका जश्न मनाते रहना चाहिए।  याद रखिये इससे आपको बड़ी जीत के लिए हौसल मिलेगा। इससे आपका मनोबल हमेशा ऊँचा रहेगा और आप अपने आप को हमेशा खुश (happy) पाएंगे। 

6- भावनाओं को नजरअंदाज न करें

happy-life-tips-happiness-ram-maurya

रोजाना के जीवन में हम बहुत सी भावनाओं को महसूस करते हैं।  कुछ अच्छा होता है तो हम खुश हो जाते हैं, कुछ बुरा होता है तो, हम दुखी होते हैं।  हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि हम अपनी भावनाओं को नजरअंदाज करने लगते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। हमें अपनी भावनाओ को कभी दबाना या नजरअंदाज नहीं करना चाहिए बल्कि शांति  से बैठकर उनपर गौर करना उचित होगा। 

दोस्तों आशा  करता हूँ ये आर्टिकल खुशियां हो गई हैं गायब अपनाये ये 6 आदतें आपको जरूर पसंद आया होगा। और इसमें बताई गयी बातें जरूर आपके काम की होंगी।  इन्हे अपनाकर आप भी एक अच्छी खुशहाल जीवन  (Happy Life )को जी सकते है। यदि कुछ आपका सुझाव होगा तो हमें जरूर बताएं इसे हम अपने आर्टिकल में जरूर शामिल करेंगे। 

Post a Comment

0 Comments