चलो मुस्कुराने की वजह ढूंढते है

कुछ इस तरह मुस्कुराने की आदत डालिये कि परिस्थिति भी आपको परेशान कर - कर के थक जाए ..और जाते जाते जिंदगी भी मुस्कुरा कर बोले ..आप से मिल कर खुशी हुई ...!!


हमारे इस आर्टिकल की विडिओ आप निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख और सुन सकते है।  मेरे  YouTube चैनल "जीना सीखो मोटिवेशन JEENA SIKHO MOTIVATIONपर विजिट कर हमारे अन्य वीडियो को देख सकते है।  


वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें - 




तो चलो मुस्कुराने की वजह ढूंढते है।

तुम हमें ढुंढो.. हम तुम्हे ढुंढते हैं..!

चलो  साहिल से निकल कर अब किनारा ढूंढते है।

जो कभी ना छोड़े साथ ऐसा एक सहारा ढूंढते है।

चलो, बेवजह मुस्कुराने का बहाना ढूंढते है।

रूठी हुई किस्मत को मनाने का जरिया ढूंढते है।

चलो, वोह खोई हुई यादों का पिटारा ढूंढते है।

वोह बीते हुए पलों का हसीन नजारा ढूंढते है।

चलो, वोह माँ की हसी जैसा सुकून ढूंढते है।

वोह पापा के इरादे जैसा जुनून ढूंढते है।

चलो, इस भटकती मुसाफिर सी ज़िन्दगी मे अब ठिकाना ढूंढते है।

बहुत रह लिया रातों के अंघेरो में,

चलो अब उजाला ढूंढते है।

आज चलो मुस्कुराने की,वजह ढूंढंते हैं !!

jeena-sikho-motivation-ram-maurya-happy-life-smile-happiness


दोस्तों जब जिंदगी आपको रोने के सौ कारण दे सकती है, तो जीवन को दिखाइए कि आपके पास मुस्कुराने के भी हजार कारण हैं और उन कारणों को पहचान कर मुस्कुराना सीखिए।

इसे भी जरूर पढ़ें -  मै क्यों नहीं कर सकता / Why I can't do ?

दोस्तों हमारी मुस्कान हर समस्या का एक बेहतरीन समाधान होती है। एक मुश्कुराते चेहरे से ज्यादातर लोग आकर्षित होते है और एक खिला चेहरा उसके अच्छे व्यक्तित्व की पहचान करावाता है। एक मुस्कुराते हुए इंसान का स्वास्थ भी काफी हद तक अच्छा बना रहता है। मुस्कान हमारे चेहरे के लिए एक अच्छा एक्सरसाइज होता है। मुस्कुराने से हमारे अच्छे हार्मोंस कभी डिस्टर्ब नहीं होते। तभी तो डॉक्टर भी हमेशा सभी patients को खुश रहने के लिए सलाह देते हैं।

शांति की शुरुआत भी एक मुस्कान के साथ होती है। जिन्दगी मे सबसे बडा धनवान इंसान वो होता हे, जो दुसरो को अपनी मुस्कान देकर, उसका दिल जीत लेता है। 

दोस्तों दुनिया एक दर्पण की तरह है, आप इस पर गुस्सा होइए , यह आप पर गुस्सा होगी लेकिन वही जब आप इस पर मुस्कुराइए तो यह भी मुस्कुराएगी।

jeena-sikho-motivation-ram-maurya-happy-life-smile-happiness


याद रखिए विज्ञान सोचना सिखाता है, लेकिन प्रेम हमे मुस्कुराना सिखाता है।

कभी-कभी आपकी ख़ुशी आपके मुस्कान का कारण होती , 

लेकिन कभी-कभी आपकी मुस्कान आपके ख़ुशी का जरिया हो सकती है।

जरा मुस्कुरा के देखो,ये दुनिया हँसती नजर आएगी!


मुस्कराहट वो हीरा है जिसे आप बिना खरीदे पहन सकते हो, और जब तक यह हीरा आपके पास है आपको सुंदर दिखने के लिये, किसी और चीज की जरुरत नहीं है ! यदि आप अपनी मुस्कान का उपयोग नहीं कर रहे हैं, तो आप बिलकुल उस व्यक्ति की तरह हैं, जिसके बैंक में करोड़ों रुपए तो हैं लेकिन उसके पास चेकबुक नहीं है।

jeena-sikho-motivation-ram-maurya-happy-life-smile-happiness


इसे भी जरूर पढ़ें - तुलना करना दुःख का सबसे बड़ा कारण है ! Comparison kill the joy of achievements.

दोस्तों इस आर्टिकल के अंत में कहना चाहूंगा ----

फूल बनकर मुस्‍कुराना है जिंदगी,

मुस्‍कुराते हुए सब गम भुलाना है जिंदगी,

जीत का जश्‍न तो हर कोई मना लेता है,

हार कर खुशियां मनाना भी है जिंदगी!


What is a happy life? / How can I live a happy life? / What is needed for a happy life? / How can I make myself smile naturally? / How can I make smiling face? / Is it weird to smile all the time? / Why do I smile for no reason? / What is the power of smile?


Post a Comment

0 Comments