कैसे बनाए अपने घर को स्वर्ग !!! How to make home as like Heaven? | Happy Life Tips

sweet-home-how-to-make-happy-home-heaven-home-happy-life-tips-jeena-sikho-motivation-ram-maurya

घर धरती पर जन्नत के समान है, जहां पर अपनों का प्यार मिलता है, मां का दुलार मिलता है जो कि शायद किसी को स्वर्ग में भी नसीब नहीं होता होगा। जीवन को जीने के लिए घर में प्यार होना बहुत ही जरूरी है । और जहां ये सब कुछ है वही तो है स्वर्ग से सुंदर अपना घर। 

स्वर्ग से सुंदर अपना घर हो तो कितना अच्छा हो। खुशियों का दामन हो, चेहरे सबके मुस्कुराते हुए हो, तो कितना अच्छा हो । आइए मिलकर बनाते है अपना घर स्वर्ग जैसा।

दोस्तों सब चाहते है की मेरा घर स्वर्ग जैसा हो. सारी खुशियां वहां हो लेकिन वह खुद देवता जैसा व्यवहार करना नही चाहते है। घर को स्वर्ग बनाना बहुत आसान है, लेकिन उसके लिए घर के प्रत्येक सदस्यों को अहम भूमिका निभाना होगा। सब को मिलकर एक साथ प्रयास करने से वह घर स्वर्ग जैसा हो सकता है । जैसे स्वर्ग में सुख शांति और प्यार भरा माहौल रहता है ठीक वैसे ही आपके घर में भी हो सकता है। 

sweet-home-how-to-make-happy-home-heaven-home-happy-life-tips-jeena-sikho-motivation-ram-maurya

सबसे पहले घर के सभी लोग आपस में एक दूसरे की feeling को पहचाने और समझे। एक दूसरे के पॉजिटिव और नेगेटिव पहलुओं को पहचाने और उनसे उसी तरह से व्यवहार करें। 

  • एक दुसरें का ख्याल रखे।
  • एक दूसरे का सम्मान करें।
  • अपने बीच ईगो को एकदम न आने दें। 
  • एक दूसरे के बातों को अच्छे से सुने और समझने का प्रयास करें ना की बीच में ही बात काटें और उनकी बुराई करें।
  • मिलजुल कर काम करें। 
  • एक दूसरे से सलाह लेकर ही काम को शुरू करें और अंत तक अंजाम दें।
  • बड़ो को हमेशा आदर और सम्मान दे और उनसे आदर पूर्वक ही बाते करें।
  • दुख सुख में एक दूसरे का पूरा सहयोग दें।
  • पैसे को कभी अपने रिश्तों के बीच न आने देना।
  • चालाकी शब्द को अपने रिश्ते के बीच से ही गायब कर देना होगा।
  • घर को साफ सुथरा रखने में सहयोग दें न की किसी एक के ऊपर ही छोड़ दिया जाए।
  • घर में चारों तरफ खुशी का ही माहौल बनाए रखना होगा।
  • घर पर आने वाले मेहमानों का दिल खोलकर स्वागत करें।
  • मन में किसी बात के लिए कपट बिलकुल न रखें।
  • घर की बरक्कत के लिए सबका साथ होना जरूरी है।
sweet-home-how-to-make-happy-home-heaven-home-happy-life-tips-jeena-sikho-motivation-ram-maurya

  • अपने बच्चो को बड़ो को सम्मान देना, लोगो से बात करने का अच्छा तरीका और अच्छी शिक्षा देना शुरू कर दें।
  • ज्ञान मॉर्डन जमाने का हो लेकिन संस्कार पुराने ही होने चाहिए।
  • कम से कम दिन में एक बार घर के सभी सदस्य एक साथ बैठकर चाय के साथ आपस में बातचीत जरूर करें।
  • घर के विकास के लिए बैठकर बातें करें और उसपर लगन पूर्वक अमल करें।
  • पौष्टिक और साफ सुथरा भोजन ही खाना उपयोगी होगा।
  • अच्छी सेहत के लिए सभी सदस्य योग, साधना और व्यायाम करने की आदत को सुमार में लाना होगा।
  • पुराने गम या कष्टदायक बातों को भुला कर सिर्फ अच्छी बातो को ही याद करना शुरू कर दें।
  • नकारात्मक सोच और विचार को हमेशा के लिए समाप्त कर सिर्फ और सिर्फ सकारात्मक सोच और विचार धारा को ही अपनाये।
  • घर में अशांति फैलाने वाले बातों और व्यक्ति को पहचाने और उसे ठीक कर रास्ते पर लाएं।
  • जो गलत रास्ते पर जाए उसे परिवार के सदस्य मिलकर सही रास्ता दिखाएं।
  • त्योहारों को मिलकर मनाएं, एक दूसरे को गिफ्ट दें।
  • सबको बराबर भावना से देखा जाए।
  • घर की कमान एक के हांथ में हो।
sweet-home-how-to-make-happy-home-heaven-home-happy-life-tips-jeena-sikho-motivation-ram-maurya

दोस्तों अगर इनमे से 70% बातों को भी जिस परिवार के सदस्य अपना लेंगे समझ लीजिए उनके घर को स्वर्ग जैसा बनने से कोई रोक नहीं सकता है। ऐसे घर का माहौल ही कुछ अलग होगा। उस घर में जो भी जायेगा सबसे गुडगान ही करता रहेगा।  ऐसे लोगो का समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। 

आशा करता हूं ये बाते आप अपनाकर अपने भी घर को स्वर्ग जैसा बनाने की कोशिश करेंगे और अगर पहले से ही आपका घर स्वर्ग जैसा है तो फिर दूसरों को forward यानी share जरूर करें । 

Post a Comment

0 Comments