इन 3 चीजों से हमेशा दूर रहें, नहीं तो जीवन हो जाता है बर्बाद | Happy Life Tips for couples

happy-life-tips-happiness-suvichar-relationship-tips-jeena-sikho-motivation-ram-maurya

किसी भी व्यक्ति के सफलता और खुशी के लिए कुछ चीजें है जो उन्हें उसके नजदीक या फिर दूर ले जाता है। ये कुछ बाते है जिन्हे किसी भी व्यक्ति को अपने जीवन क्षेत्र में नही आने देना चाहिए। इन चीजों से हमेशा दूरी बना कर रखना चाहिए।

हमेशा हर व्यक्ति को अपने जीवन को सुंदर और सरल तरीके से जीने की कोशिश करनी चाहिए। ये बहुत ही कठिन कार्य है। लेकिन याद रखिए कि कोशिश करने से इस पर विजय प्राप्त की जा सकती है। अनुभव बताती है कि किसी भी व्यक्ति को इन तीन चीजों से हमेशा दूर रहना चाहिए। इन तीन में से यदि एक का भी जीवन में प्रवेश हो जाता है तो फिर उस व्यक्ति का जीवन बिलकुल बर्बाद हो जाता है। तो आइए जानते है कि ये तीन चीजें कौन सी हैं और इनसे कैसा बचा जा सकता है।

1-तनाव (stress)- व्यक्ति को हमेशा तनाव से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए। काम या अन्य चीजों का अधिक तनाव आपकी कार्य कुशलता यानि प्रतिभा को तो प्रभावित करता ही है, और साथ ही साथ आपके सेहत पर भी इसका बहुत नकारात्मक प्रभाव (negative impact) देखने को मिलता है। तनाव (stress) को कम करने के लिए एक कठोर अनुशासन का पालन करना चाहिए। सेहत का ध्यान रखें और हमेशा नेक कार्य करते रहें। जिससे आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी। साथ ही सुख (happiness) की अनुभूति प्राप्त होगी।

happy-life-tips-happiness-suvichar-relationship-tips-jeena-sikho-motivation-ram-maurya

2-लड़ाई झगड़ा (conflict)- सभी व्यक्तियों को विवादों यानी लड़ाई झगडे से बचकर रहना चाहिए। विवादों में फंसकर इंसान समय के साथ साथ अपनी प्रतिष्ठा और धन को भी गंवाता रहता है। इसलिए लड़ाई झगडे की अवस्था में वह से हर संभव तरह से बचना चाहिए। विवाद से बचने के लिए व्यक्ति को धैर्यवान बनना होगा और अपने कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता का ध्यान रखना चाहिए। इसलिए नैतिकता का पालन करते हुए जीवनयापन करना चाहिए। जिससे आप सदैव लड़ाई झगडे से दूर रह सकते है।

happy-life-tips-happiness-suvichar-relationship-tips-jeena-sikho-motivation-ram-maurya

3-कलह (Discord)- आए दिन घरों में कलह देखने को मिलता है। 'कलह' एक प्रकार का धीमा जहर है। इसे जीवन में कतई न आने दें।याद रखे कि कलह तनाव और विवाद दोनो को जन्म देती है। और दोनो ही किसी भी व्यक्ति के जीवन में जहर फैला देता है। कलह के कारण व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान रहता है, जिसका असर उसकी कुशलता और कार्यों पर पड़ता है। कलह से बचने के लिए क्रोध, अहंकार और वाणी दोष से बचना चाहिए।क्योंकि ये चीजें कलह को बढ़ाती है। 

happy-life-tips-happiness-suvichar-relationship-tips-jeena-sikho-motivation-ram-maurya

किसी व्यक्ति के जीवन में तनाव, कलह और कलह का स्थान यदि हो तो समझ लीजिए उस व्यक्ति का जीवन नरक के समान होता है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में खुशी जैसे शब्द का स्थान होता ही नही है। अगर आपको एक खुशहाल और समृद्धि जीवन जीना है तो ऊपर बताए तीनो बातों को अपने जीवन में आने से रोक लगा दें।

Post a Comment

0 Comments