जिंदगी का नाम ही है कभी हार तो कभी जीत। Life is Pass or Fail | Life Motivation

जिंदगी का नाम ही है कभी हार तो कभी जीत। ऐसा नहीं है आपको हमेशा जीत ही मिलती रहे। ये जिंदगी आपको जीत दिलाने से पहले इम्तिहान जरूर लेती है। कुछ लोग इसी इम्तिहान में टूट जाते है और जीवन से अलविदा ले लेते है, लेकिन जो किसी हार पर अपनी जिंदगी को मौत के हवाले कर देता है उसे कभी जीत नहीं मिलती है। क्योंकि आपको अगर अपने हार को जीत में बदलना है तो आपका जिंदा रहना जरूरी है। 

दोस्तो आज मै इसी टॉपिक पर आज आर्टिकल लिखने जा रहा हूं। आशा करता हूं पसंद जरूर आएगा। इस दुनिया में परेशानी भला किसके पास नहीं है। हर शक्श के पास कोई न कोई समस्या जरूर है। हम जब अपने सामने वाले को देखते है तो हमे लगता है कि वह बहुत खुश और बिना परेशानी के जी रहा होगा, लेकिन जब उसकी लाइफ में झांकते है तो पाते है कि जिंदगी तो उसकी भी आसान नहीं है। इस समय एक प्रसिद्ध गाने का भी जिक्र करना चाहूंगा -

दुनिया में कितना गम है, मेरा गम कितना कम है।

लोगो का गम देखा तो, मै अपना गम भूल गया।

jeena-sikho-motivation-life-motivation-happy-success-life-tips-happiness-in-life

ये बिल्कुल सही बात है जब आप सिर्फ अपने गम को देखते है तो वो बहुत बड़ा लगता है लेकिन जब आप दूसरों  के गम देखते है तो फिर आपको अपनी समस्याएं छोटी लगने लगती है। इसीलिए समस्याएं दूसरों  देखा करो जिससे अपनी समस्याएं छोटी लगने लगे। और अगर बड़ी हो भी तो क्या आज तक ऐसी कोई कोई समस्या ही नहीं पैदा हुई जिसका समाधान न हो।  हर समस्या  समाधान होता है उसे पहचाने और आगे बढ़ें।  सिर्फ समस्या लेकर बैठने से आप जिंदगी हार जायेंगे। 

जब मै मुश्किलों से डरा, तो मरा तो नहीं पर जीत ना सका।  

ना पूछ की मेरी मंजिल कहां है ,अभी तो सफ़र का इरादा किया है। 

jeena-sikho-motivation-life-motivation-happy-success-life-tips-happiness-in-life
कुछ लोग जल्दी हार मान लेते है तो कुछ लोग बिलकुल इसके बिपरीत होते है।  अक्सर वही लोग अपने जीवन में सफलता को हासिल कर पाते है जिनके सर  पर जूनून हो। ऐसे  लोगो को सफल होने से कोई भी ताकत रोक नहीं पाती है।  इसलिए हर व्यक्ति को अपने अंदर कुछ  इसी तरह का जूनून पैदा करके रखना चाहिए। 

ना हरूंगा हौसला, चाहे कुछ भी हो जाए, 

ये मैंने किसी और से नहीं, खुद से वादा किया है। 

jeena-sikho-motivation-life-motivation-happy-success-life-tips-happiness-in-life
जिसने अपने जीवन में संघर्ष न किया हो भला वह किसी सफलता का स्वाद क्या चख पायेगा।  जैसे एक भूखा व्यक्ति ही किसी खाने का वास्तविक स्वाद ही बयां कर सकता है।  आप समाज  देखेंगे तो पाएंगे कि अक्सर सफल  वाले व्यक्तियों ने बहुत संघर्ष झेला है।   बिना संघर्ष के सफलता मिलना मुश्किल  होता है।  इसलिए किसी कठिन परिश्थिति के आ जाने पर भी अपने पथ से डगमगाना नहीं बल्कि डट के खड़े रहने से ही सफलता मिलती है। 

संघर्ष कि राह पर जो चलता है, वही दुनिया को बदलता है।

जिसने अंधेरे से जंग जीती है, वहीं सूरज बन कर चमकता है। 

jeena-sikho-motivation-life-motivation-happy-success-life-tips-happiness-in-life
आपकी हार और जीत आपके हौसले  पर निर्भर करती है।  हर व्यक्ति अक्सर एक हार  के बाद अपना हौसला खोने लग जाता है।  जो व्यक्ति हौसला खो देता है वो फिर आगे जीत के लिए कोशिश भी नहीं करता है ,जिसके कारण वह सिर्फ हार का ही सामना करता है और उसे ही अपनी अंतिम मंजिल मान  कर बैठ जाते है।  कभी भी व्यक्ति को हारने  के बाद भी  हौसला नहीं खोना चाहिए।  आखिरी दम तक कोशिश बरक़रार रखनी चाहिए। 

रख हौसला वो मंजर भी आएगा, 

 जब प्यासे के पास खुद 

समंदर भी चल कर आएगा।

अपनी मर्जी से भी दो चार कदम चलने दे जिंदगी हम तेरे कहने से तो बरसो से चलते आए है।

jeena-sikho-motivation-life-motivation-happy-success-life-tips-happiness-in-life

ये जिंदगी है यहाँ तो हार और जीत लगा ही रहता है।  जो अच्छे से कोशिश करेगा वो विजेता होगा लेकिन जो ठीक से मेहनत और कोशिश नहीं करेगा उसे हार सामना देखना होगा।  लेकिन अगर किसी कारण से हार भी गए तो जिंदगी से हार मत मानना मेरे दोस्त।  ये ज़िन्दगी आगे चलकर ऐसे मोड़ भी लाती है जो गरीब को करोङपति और करोड़पति को फ़क़ीर भी बना देती है।  इंसान कुछ भी कर ले लेकिन अंतिम चाभी तो ऊपर वाले  ही हाँथ में होता है।  उसके हुक्म तक सभी  इंतज़ार जरूर करना चाहिए।  और हार भी गए तो क्या जिंदगी जीने के अनगिनत सहारे और उपाय है।  बस उसे पहचानो और अपनी ज़िन्दगी को एन्जॉय करो। 

Post a Comment

0 Comments