रिश्तों में अकेलापन महसूस करने के हो सकते हैं ये 5 कारण | Relationship Tips | Happy Life Tips| Happy Relationship Tips

अपने रिश्ते यानी रिलेशनशिप (relationship) में अगर आप अकेलापन महसूस कर रहे हैं तो याद रखिए ये आपको अंदर से बहुत प्रभावित कर सकता है। इस प्रकार के अकेलेपन से आप डिप्रेशन (depression) के शिकार भी हो सकते हैं। जिससे आप कई बीमारियों के गिरफ्त में फस सकते है। आपकी जिंदगी तनावग्रस्त (depression) हो जायेगी। आप बिल्कुल असहाय और लाचार नजर आने लगेंगे।

दोस्तों कई बार ऐसा होता है कि आप रिलेशनशिप (relationship) में रहते हुए भी खुद को अकेलापन और निराशा महसूस कर सकते हैं। कभी-कभी आप एक-दूसरे के साथ होते हुए भी नहीं होते है। और यही सारी चीजें धीरे-धीरे आपके रिश्ते यानी की रिलेशनशिप (relationship) को खोखला बनाती चली जाती है। आप अंदर से टूट रहे होते है। बाहर चल रही चीजों में भी आप शामिल नहीं हो पाते है , क्योंकि आप अंदर से खुश नहीं होते हैं। आपको कुछ अच्छा नहीं लगता है । अलग-अलग भावनाएं आपके मन में आ रही होती है। आप खुद से सवाल कर रहे होते हो कि आखिर मेरे साथ क्या गलत हुआ ? इतना ही नहीं कभी-कभी तो ये अकेलापन इतना आप के ऊपर हावी हो जाता है कि आप डिप्रेशन (depression) के शिकार भी हो जाते हैं।

happy-relationship-tips-happiness-breakup-tips-happy-family-life-tips-jeena-sikho-motivation-ram-maurya

एक रिलेशनशिप (relationship) में रहने के बावजूद भी अकेलापन महसूस करने के कई कारण भी हो सकते हैं। जिसपर आपको बारीकी से गौर करने की जरूरत है, क्योंकि आमतौर पर रिश्तों (relationship) में ऐसा होता है कि हम खुद से ही बहुत सी चीजें सोच लेते हैं। और उसे अपने पार्टनर के बारे में सच मान लेते हैं कि वह शख्स हमारे साथ ऐसा ही कर रहा है। इसलिए यहां हमें ये समझने की जरूरत है कि हम क्यों रिलेशनशिप (relationship) में अकेलापन महसूस करते हैं।आखिर क्या कारण हो सकते है? किन किन बातों के ऊपर आपको ध्यान देने को जरूरत है? जिससे रिश्तों (relationship) में अकेलेपन से बचा जा सके।

Relationship Tips | Happy Life Tips| Happy Relationship Tips

रिश्ते में अकेलापन महससू करने के कारण (Reasons of Loneliness in Relationship)

1. बहुत ज्यादा उम्मीद करना

happy-relationship-tips-happiness-breakup-tips-happy-family-life-tips-jeena-sikho-motivation-ram-maurya

यह तो हर इंसान का यह स्वभाव होता है कि जब उसे कुछ थोड़ा मिल रहा होता है तो उसे और ज्यादा की चाहत होती है। हालांकि किसी भी व्यक्ति को अपने पार्टनर से ज्यादा की उम्मीद करना गलत नहीं है। लेकिन अगर परिस्थितियां वैसी नहीं है तो यह आपको समझने की जरूरत होती है कि क्या ज्यादा की उम्मीद सही है या फिर गलत है ? अगर आपके पार्टनर और आपके काम करने का समय अलग-अलग है तो उससे ज्यादा अपेक्षाएं करना बिल्कुल गलत है। ऐसी परिश्थिति में आपको समझदारी से काम लेना चाहिए । अपने पार्टनर को बहुत अच्छे से समझना चाहिए। बहुत ज्यादा उम्मीद की चाहत करना छोड़ना होगा। आपको अपने परिस्थतियों के अनुरूप ही अपने साथी से उम्मीद रखनी चाहिए।  जिससे भविष्य  में आपको भी परेशानी न हो अन्यथा आप पार्टनर के उम्मीद के अनुरूप न काम करने से आप खुद को दुखी महशुश करेंगे। इसलिए बहुत ज्यादा की उम्मीद करना छोड़िये और जीवन में ख़ुशी (happy life) रहना शुरू कर दीजिये। 

Relationship Tips | Happy Life Tips| Happy Relationship Tips

2. कमजोर इमोशनल बॉन्डिंग

happy-relationship-tips-happiness-breakup-tips-happy-family-life-tips-jeena-sikho-motivation-ram-maurya

इमोशनल बॉन्डिंग किसी भी रिश्ते या रिलेशनिशिप (relationship) में एक अहम कड़ी होती है । ये इमोशन ही तो है जो आपको कठिन से कठिन हालातों में भी अपनो से भी जोड़े रखती है। ये इमोशनल बॉन्डिंग ही तो है जो एक-दूसरे को समझने और जानने में मदद करती है। लेकिन अगर आपके रिश्तो (relationship) में आपकी इमोशनल बॉन्डिंग अच्छी नहीं है तो आप एक-दूसरे को अच्छे से समझ नहीं पाते है । ऐसी स्थिति में आपके लिए अगर किसी बात एक मायने है तो आपके पार्टनर के लिए उस बात के अलग मायने होता है। आपस में इसी बात को लेकर तकरार भी होती रहती है।  जिससे वो आपस में एक दूसरे से कटे कटे से रहने लगते है। इन सब चीजों से ही तो रिलेशनशिप (relationship) में लोग खुद को अकेलापन महसूस करते हैं। इसलिए आपके रिश्तों (relationship) में इमोशनल बॉन्डिंग होना बहुत जरूरी होता है। जो आपको रिश्ते (relationship) के अकेलेपन से बचाएगा। और आप एक खुशहाल जीवन (happy life) व्यतीत कर पाएंगे। 

Relationship Tips | Happy Life Tips| Happy Relationship Tips

3. अपने साथी को समय न देना

happy-relationship-tips-happiness-breakup-tips-happy-family-life-tips-jeena-sikho-motivation-ram-maurya

आजकल की इस भागदौड़ और व्यस्त जीवन में किसी के भी पास पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है , जिससे की वह अपने लाइफ पार्टनर को पर्याप्त समय दे पाए।  दरअसल लोग आजकल की व्यस्त दिनचर्या में इतना ज्यादा व्यस्त होना या काम बहुत ज्यादा होने की बात कहकर भी अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं। एक जगह पर ये बात सही भी हो सकती है, लेकिन अगर आप किसी शख्स के लिए जरूरी हो तो, आपके लिए वह समय निकाल ही लेगा। तमाम कोशिश के बाद भी अगर आपका साथी समय का बहाना बना रहा है, तो इसका मतलब है कि आप उनके लिए शायद अब उतने अहम या जरूरी नहीं रहे। रिश्ते (relationship) को बचा कर रखना है, तो अपने  रिश्ते (relationship) को पर्याप्त समय देना शुरू कर दीजिए। वरना ऐसे रिश्ते (relationship) बहुत जल्दी बिखर जाते है। जिसके बाद कुछ नही बचता है। इसलिए अपने रिश्ते (relationship) को समय देना शुरू करें और एक खुशहाल जीवन (happy life) जीना शुरू कर दीजिये। 

Relationship Tips | Happy Life Tips| Happy Relationship Tips

4. अलग-अलग व्यक्तित्व का होना

happy-relationship-tips-happiness-breakup-tips-happy-family-life-tips-jeena-sikho-motivation-ram-maurya

अगर आप दोनों लोग व्यवहार या व्यक्तित्व में एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है, तो यह भी एक कारण हो सकता है कि आप अपने रिलेशनशिप (relationship) में अकेलापन महसूस कर सकते हैं। लेकिन इसमें भी अकेलापन आप तब महसूस करने लगते है, जब आप दोनों में से कोई भी एक-दूसरे के माहौल में ढलना नहीं चाहता हो । आप दोनों अपने शौक, पसंद और दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करने लगे है, क्योंकि रिलेशनशिप (relationship) में सिर्फ एक व्यक्ति की भागीदारी काफी नहीं होती है। आप दोनों को एक-दूसरे के लिए सोचना और इसपर विचार  चाहिए। दोनो को थोड़ा-थोड़ा आपने आप  में परिवर्तन करना होगा। एक दूसरे के अनुरूप खुद में बदलाव लाना होगा।  एक दूसरे की भावनाओ को समझना होगा । अच्छे रिश्ते (relationship)के लिए एक दूसरे के लिए खुद को बदलना होगा । वरना रेल की पटरी की तरह पूरी जीवन एक साथ चलते जाएंगे पर मेल नही खायेगा। ऐसे जीवन जीने से कोई फायदा नहीं है।  इसलिए खुद को एक दूसरे के अनुरूप बदले और एक अच्छी और खुशहाल जिंदगी (happy life) जीना शुरू कीजिये। 

Relationship Tips | Happy Life Tips| Happy Relationship Tips

5. अपने मोबाइल फोन में व्यस्त रहना

happy-relationship-tips-happiness-breakup-tips-happy-family-life-tips-jeena-sikho-motivation-ram-maurya

अगर देखा जाए तो आज के समय से सबसे ज्यादा रिश्ते (relationship) खराब होने का कारण सोशल मीडिया भी है। लोग अपने फोन में अब इतने ज्यादा व्यस्त है कि उन्हें अपने पार्टनर और माता-पिता से बात करने का भी समय नहीं होता है। काम से फुर्सत मिलते ही, वे अपने फोन में लग जाते हैं। आपके अकेलेपन का कारण ये भी हो सकता है कि आपका पार्टनर फोन में बहुत ज्यादा व्यस्त रहता है और आपके लिए उनके पास समय नहीं है। सिर्फ काम से काम हो मोबाइल में लगे वरना रिश्ते (relationship) से दूरी बढ़ती जायेगी। इतना ही नहीं इन सोशल मीडिया और मोबाइल की लत के कारन कई रिश्ते (relationship) टूटने के कगार तक पहुंच जाते है। इसलिए समय रहने अपने आदत में सुधर कर लीजिये और एक खुशहाल जीवन (happy life) की शुरुआत आज से ही कर दीजिये। 

Relationship Tips | Happy Life Tips| Happy Relationship Tips

अकेलेपन को कैसे करें दूर

1. एक व्यक्ति के तौर पर आपको खुश रहने का पूरा हक है और अगर आप अकेलापन महससू कर रहे हैं तो, आपको अपने पार्टनर से बात करके इस परेशानी को दूर करने की जरूरत है न कि ऐसे झेलते जाएं।

2. अगर आपका पार्टनर जानबूझकर आपको इग्नोर कर रहा है तो अपने आत्मसम्मान को ध्यान में रखते हुए आपको अपनी दुनिया में खुश रहना चाहिए और अपने आप में व्यस्त रहना चाहिए न कि तनावग्रस्त (depression) बने रहें।

3. काम के बाद फोन को कम से कम इस्तेमाल करें। हो सके तो अपने साथी के साथ मिलकर एक नियम बना लें कि साथ में होने पर आप फोन का कम से कम इस्तेमाल करेंगे। समझ लीजिए कि फोन से दूरी तो अपने रिलेशन (relationship) से नजदीकी।

4. अगर आप दोनों के शौक अलग-अलग हैं तो आप एक-दूसरे की पसंद को भी इंजॉय कर सकते हैं। इससे आप भी नयी हॉबी डेवलेप कर सकते हैं और शायद वो आपको पसंद भी आ जाए। एक बार जरूर अपना कर देखिए।

Relationship Tips | Happy Life Tips| Happy Relationship Tips

अंत में -

दोस्तों याद रखिए ये अकेलापन किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत खतरनाक है। इस स्थिति में आप बाहरी दुनिया से अलग कटने लगते हैं। आप खुद को रिलेशनशिप (relationship) में बिल्कुल अकेला महसूस करते हैं। सबसे पहले तो आप अगर खुद ऐसा सोचकर बैठे है तो इससे सावधान हो जाइए। इसकी वजह से वाकई आपके रिश्ते (relationship) में दरार आ सकती है। किसी भी रिश्ते की खूबसूरती आपस में बात विचार से जुड़ी होती है। इसलिए हमेशा एक-दूसरे से बात करें और अपनी परेशानी को जरूर अपने पार्टनर से  बताएं। कितने भी व्यस्त हो वीकेंड्स पर जरूर मिलें और एक-दूसरे के साथ समय बिताएं। जब टाइम मिले जरूर मिले और बात करें । एक दूसरे का पूरा ख्याल रखे। एक दूसरे की परेशानी को भी समझने का प्रयास करें।

दोस्तों आशा करता हूं ये आर्टिकल आपको जरूर पसंद आया होगा। इसी तरह के रिश्तों (relationship) से जुड़ी हुई बातो , मोटिवेशन के लिए हमारे वेबसाइट Www.JeenaSikhoMotivation.Com से जुड़े रहे। 

Relationship Tips | Happy Life Tips| Happy Relationship Tips

Post a Comment

0 Comments