क्या फिजिकल रिलेशन बनाना ही सच्चा प्यार है | Relationship tips | Physical Relationship | Is it True Love ? | Love Story

इस बात में कोई दो राय नहीं कि हम जब भी किसी रिलेशन (Relationship) की शुरूआत करते हैं, तो अपने साथी के साथ आने वाले कल के बहुत सारे सपने देखने शुरू कर देते हैं। लेकिन जब अचानक आपका पार्टनर अपने रिश्ते को कोई नाम देने से मना कर देता है, तो उस समय आप बहुत दुखी हो जाते है। उस समय आप मानसिक रूप से भी बहुत डिस्टर्ब होने लगते है। आप को लगता है कि अब संसार में आप के लिए कुछ बचा ही नहीं है। ऐसी स्थिति कुछ लोगो के लिए जानलेवा भी साबित हो जाती है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ ऐसी ही एक घटना का जिक्र करने जा रहा हूं। 

relationship-tips-happy-life-tips-happiness-couple-life-tips-love-story-jeenasikho-motivation-ram-maurya
Relationship tips | Physical Relationship | Is it True Love ? | Love Story

Relationship tips | Physical Relationship | Is it True Love ? | Love Story

एक छोटी सी लव स्टोरी

यह कहानी है एक 20 वर्षीय लड़की की जो एक कॉलेज में पढ़ती थी। वह लड़की पिछले एक साल से एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी। उन दोनों के बीच काफी अच्छी बनती थी। दोनो एक दूसरे को बहुत चाहते थे। एक दूसरे के लिए सपने भी सजोने लगे थे। लड़की को लगने लगा था कि अब जल्द ही वो दोनो शादी कर लेंगे। एक परिवार बसाएंगे। हमारा घर स्वर्ग जैसा होगा। एक दूसरे को खूब प्यार करेंगे और एक दूसरे का ख्याल रखेंगे। कुछ ऐसे ही खयालों और सपनो के साथ रोज उस लड़के से मिलती रही। लेकिन एक दिन जब उस लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने की बात कही तो वह लड़का indirect रूप में मना करने लगा। 

relationship-tips-happy-life-tips-happiness-couple-life-tips-love-story-jeenasikho-motivation-ram-maurya
Relationship tips | Physical Relationship | Is it True Love ? | Love Story

वह लड़की जब भी शादी की बात उस लड़के से करती, वह लड़का कहता था कि शादी को लेकर उसने अभी तक कुछ सोचा नहीं है। हालांकि, वह लड़का बार-बार उस लड़की के साथ फिजिकल रिलेशन (Relationship) बनाने को लेकर आए दिन अक्सर जिद करता रहता था। लेकिन उस लड़की ने उसको इस डर से मना कर देती थी कि पता नहीं वह शादी करेगा भी या नहीं।

वह लड़की अपने बॉयफ्रेंड के इन हरकतों की वजह से बहुत परेशान रहने लगी थी। उसके वो सारे सपने चकना चूर होते दिखने लगे जिसे उसने देखा था। उसकी खुशी पता नही कहां गुम हो गई थी। उसे कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था। वह लड़की पढ़ाई में भी ठीक से ध्यान नहीं लगा पा रही थी।

Relationship tips | Physical Relationship | Is it True Love ? | Love Story

उस लड़की के लिए अब शादी के रिश्ते (Relation) भी आने लगे थे। लेकिन वह लड़की उस लड़के से जब भी अपनी शादी के बारे में बताती थी, तो इस पर वह लड़का किसी दूसरे इंसान से शादी करने की सलाह देता था। लेकिन लड़की उसे बहुत चाहती थी। उस लड़के को किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहती थी। लेकिन ऐसा लग रहा था जैसे कि उस लड़के को कोई फिक्र ही नही थी। जैसे उस लड़के ने कभी उस लड़की से सच्चा किया ही नहीं था। 

relationship-tips-happy-life-tips-happiness-couple-life-tips-love-story-jeenasikho-motivation-ram-maurya
Relationship tips | Physical Relationship | Is it True Love ? | Love Story

इस बात को अब चार महीने बीत चुके थे। उस लड़की को कुछ समझ नहीं आ रहा था की वह क्या करे?

अब वह लड़की बहुत परेशान रहने लगी थी। क्योंकि उसने उस लड़के में अपना संसार ढूंढ लिया था। उस लड़के को सब कुछ मान लिया था। लेकिन शायद वह लड़का सिर्फ उसके जिस्म से ही प्यार करता था। जिस कारण से वह हमेशा फिजिकल रिलेशन (Relationship) के लिए ही दबाव देता रहता रहा और शादी के लिए मना करता रहा। 

उस लड़की ने तो सच्चा प्यार किया था लेकिन उस लड़के के लिए क्या यही सच्चा प्यार था, सिर्फ फिजिकल रिलेशनशिप (Relationship) बनाना ?

Relationship tips | Physical Relationship | Is it True Love ? | Love Story

क्या यही सच्चा प्यार है ?

अब आप सोच रहे होंगे कि उस कहानी में आगे क्या हुआ होगा। बहुत ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है , हुआ वही जो अक्सर हमें देखने को मिलता रहता है। अर्थात लड़की पूरी तरह से टूट गई थी। लगभग छह महीने तक वो लड़के को शादी के लिए मनाती रही । लेकिन जब लड़के ने शादी के लिए नही मानी तो अपने घर वालो की इज्जत को ध्यान में रखते हुए उस लड़की को कही और शादी करनी पड़ी।  जरा सोचिए शादी तो हो गई लेकिन उस लड़की को दुख कितना झेलना पड़ा। उसकी मानसिक स्थिति को कितना आघात पहुंचा होगा। 

Relationship tips | Physical Relationship | Is it True Love ? | Love Story

एक्सपर्ट की सलाह 

रिलेशनशिप (Relationship) एक्सपर्ट के अनुसार एक रोमांटिक रिश्ते (Relationship) में आने के बाद एक लड़की के लिए शादी की इच्छा रखना बहुत आम बात होती है। हालांकि, शादी जैसे पवित्र बंधन में बंधने के लिए बहुत जरूरी है कि इसमें दोनों साथी की रजामंदी हो। लेकिन लंबे समय तक रिश्ते (Relationship) में रहते हुए अगर एक साथी शादी करने से विरोध करता है, तो हो सकता है कि आपके रिलेशन (Relationship) में कोई समस्या हो। ऐसे हालात में न केवल आप दोनों को खुलकर आपस में बात करने की जरूरत है बल्कि आपको अपने बॉयफ्रेंड के इरादों को भी परखना होगा। अगर आपके पार्टनर का इरादा ठीक नहीं है तो उसे छोड़ देना ही उचित निर्णय होगा।

relationship-tips-happy-life-tips-happiness-couple-life-tips-love-story-jeenasikho-motivation-ram-maurya
Relationship tips | Physical Relationship | Is it True Love ? | Love Story

अगर आप भी ऐसे हालात से गुजर रहे है तो सबसे पहले आपको मानसिक रूप से बिलकुल शांत रहने की जरूरत है। शादी जिंदगी का बहुत बड़ा फैसला होता है, जिसमें बिल्कुल भी जल्दबाजी नहीं किया जाना चाहिए। रिलेशन (Relationship) में हम सभी कभी-कभार ऐसी हालात का सामना करते हैं। जब काम का प्रेशर या किसी जिम्मेदारी की वजह से हमारा साथी किसी रिश्ते (Relationship) में बंधने को तैयार नहीं होता है। तो फिर ऐसे में आपको अपने पार्टनर के लिए सपोर्टिव होना चाहिए। लेकिन अगर आपका पार्टनर बेवजह ही इस रिश्ते (Relationship) को इग्नोर कर रहा है, तो आप यह पता लगाने की कोशिश करें कि आप सही व्यक्ति के साथ हैं या नहीं। अगर आप किसी गलत इरादा रखने वाले व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप (Relationship) में है तो उसे भूल जाना ही उचित होगा।

Relationship tips | Physical Relationship | Is it True Love ? | Love Story

संक्षेप में (Conclusion)

अंत में सिर्फ इतना ही सुझाव है कि अपने आप को ज्यादा से ज्यादा समय दें। अपने रिश्ते (Relationship) के बारे में हर छोटी से छोटी बात को जान लें। खुद से प्यार करें। अपने साथी के साथ इमोशनल बॉन्ड स्थापित करने पर पूरा ज़ोर दें। उन्हें बताएं कि आप इस रिश्ते (Relationship) को लेकर कैसा महसूस करती हैं। इतना ही नहीं उन्हें इस बात का भी एहसास दिलाएं कि अपनी शादी के बाद भी आप बदलने वाली नहीं है। और हो सकता है आपके साथी को भी आपसे प्यार हो, लेकिन भावनात्मक संबंध की कमी की वजह से वह शादी के लिए तैयार न हों। इसलिए अगर सच्चा प्यार है तो उसे पहचाने और एक हो जाएं । लेकिन अगर प्यार सिर्फ जिस्म की चाह रखने वाला हो तो उससे दूर हो जाना ही सबसे अच्छा निर्णय होगा।

Relationship tips | Physical Relationship | Is it True Love ? | Love Story

Post a Comment

0 Comments