हमेशा खुश रहने के लिए रूटीन में इन 7 आदतों को आज से ही अपनाएं | How to Be Happy /Happy Life Tips in Hindi

दोस्तों आप अगर हमेशा खुश (happy) रहना चाहते हैं तो आपकी आदतें इसमें अहम भूमिका निभाती हैं। कई बार हमारी गलत आदतों की वजह से खुशियां हमसे दूर हो जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम जल्द से जल्द अपनी खराब आदतों को छोड़कर अच्छी आदतों को अपने रूटीन का हिस्सा बना लें ।आपको यहाँ बता दें कि हर व्यक्ति की खुशियों (happiness) का पैमाना अलग होता है और इसे हासिल करने का तरीका भी अलग अलग होता है। हालांकि इस सबके बीच उन आदतों को ही अपनाएं जो तनाव दूर करने वाली हों। ये अच्छी आदतें  ही आपको जीवन में खुश (happy) रखने में अहम भूमिका निभा सकती है।

याद रखें, हमारी छोटी-छोटी आदतों में किया गया बदलाव जिंदगी बदल सकता है। एक खबर के मुताबिक प्रतिदिन रूटीन में कुछ आदतों को शामिल कर के आप अपने जीवन में खुश (happy) रहना सीख सकते हैं। आज इस आर्टिकल में उन्ही कुछ अच्छी आदतों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हे अपनाकर आप भी एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकते है। 

अपने रूटीन में शामिल करे ये 7 आदतें

1. मुस्कुराना– 

हम जब भी खुश (happy) होते हैं तो अक्सर मुस्कुराते हैं। हम मुस्कुराते हैं क्योंकि खुश (happy) होते हैं, और मुस्कान से ब्रेन डोपामाइन को रिलीज करता है, जो हमें खुश (happy) रहने में मदद करता है। 

how-to-be-happy-happy-life-tips-in-hindi-ram-maurya
How to Be Happy /Happy Life Tips in Hindi

2. व्यायाम करना – 

रोजाना कसरत या योग करना सिर्फ हमारे शरीर के लिए ही फायदेमंद नहीं है, बल्कि नियमित एक्सरसाइज़ हमारे तनाव, एंग्जाइटी और डिप्रेशन के लक्षणों को भी कम करने में बहुत मदद करती है। इसके साथ ही सेल्फ स्टीम और हैपीनेस (happiness) को बढ़ाती है। आप अगर प्रतिदिन व्यायाम या योग करते है तो आपका पूरा दिन अच्छा खुशहाल बीतता है। 

how-to-be-happy-happy-life-tips-in-hindi-ram-maurya
How to Be Happy /Happy Life Tips in Hindi

3. पर्याप्त और अच्छी नींद – 

तनाव से दूर रख खुश (happy) रहने में हमारी नींद की बड़ी भूमिका होती है। वयस्कों को रोजाना कम से कम 7 घंटे की नींद लेने की सलाह दी जाती है। अच्छी नींद बेहतर ब्रेन फंक्शनिंग के साथ ही इमोशनली भी मजबूत करने में मदद कर सकती है।

how-to-be-happy-happy-life-tips-in-hindi-ram-maurya
How to Be Happy /Happy Life Tips in Hindi

4. धन्यवाद कहना - 

किसी के प्रति आभार जताना आपके मूड को बूस्ट करने के साथ ही अन्य फायदे भी दे सकता है। स्टडी में सामने आया है कि किसी के प्रति आभार जताने की प्रैक्टिस का हमारी उम्मीद और खुशी (happiness) जैसी भावनाओं पर काफी गहरा असर पड़ता है।

how-to-be-happy-happy-life-tips-in-hindi-ram-maurya
How to Be Happy /Happy Life Tips in Hindi

5. गहरी सांस लेना– 

आप अगर तनाव महसूस कर रहे हैं तो गहरी सांसे लें। ये आपकी चिंता दूर करने और शांत करने में काफी मददगार होती हैं। इसके साथ ही आंखें बंद कर अच्छी यादों के बारें में या अच्छी जगह के बारें में सोचें।

how-to-be-happy-happy-life-tips-in-hindi-ram-maurya
How to Be Happy /Happy Life Tips in Hindi

6. किसी और से तुलना न करना– 

कई बार हम सिर्फ इसी वजह से तनाव में रहते हैं कि हम अपनी तुलना दूसरों से करते हैं। आप आज से ही इस आदत को छोड़ दें और किसी से अपनी तुलना न करें। इस आदत क छोड़ने से आप ज्यादा बेहतर और खुश (happy) महसूस करेंगे।

how-to-be-happy-happy-life-tips-in-hindi-ram-maurya
How to Be Happy /Happy Life Tips in Hindi

7. मित्रो से मिलना – 

भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हम अपने पुराने दोस्तों को भूल से गए हैं। चाहते हुए भी उनसे मुलाकात नहीं होती है। ऐसे में आप अगर छोटी-छोटी खुशियों (happiness) की तलाश में हैं तो अपने दोस्तों से मेलजोल बढ़ाएं। सोशल रिलेशनशिप आपको भीतर से खुश (happy) रखने में मददगार रहेगी।

how-to-be-happy-happy-life-tips-in-hindi-ram-maurya
How to Be Happy /Happy Life Tips in Hindi

सारांश- आपका जीवन बहुत अनमोल और उसकी उम्र भी सिमित है इसलिए इसे सिर्फ गम में न गवाओ।  हर किसी व्यक्ति के जीवन में उतर चढ़ाव आता और जाता रहता है।  जब भी मौका मिले अपने आपको खुश रखो। याद रखना जो पल चला गया वो कभी लौट कर आने वाला नहीं है।  



Post a Comment

0 Comments