रिश्तों में घटते प्यार की वजह ? Best Relationship Tips in Hindi | Why decreases Love in Relationship ?

दोस्तों आज बात इस Article में बात करेंगे कि आखिर आजकल रिश्तो (Relationship) में प्यार आखिर कम क्यों होता जा रहा है ? आज कल रिश्ते (Relationship) इतने उलझते क्यों जा रहे है? 

सच मे रिश्ते (Relationship) बहुत नाजुक होते है जरा सी ठेस लगी नही की वो एकदम से बिखरने लगते हैं । इनको सम्भलना या छोड़ देना हमारे ही व्यवहार पर निर्भर करता है कि हम अपनों के साथ कैसा व्यवहार कर रहे हैं। अच्छा व्यवहार और बुरा व्यवहार इन दोनों को हम ही शुरू करते है . 

Best Relationship Tips in Hindi | Why decreases Love in Relationship ?
 Best Relationship Tips in Hindi | Why decreases Love in Relationship ?

इसे भी जरूर पढ़ें - इन 3 चीजों से हमेशा दूर रहें, नहीं तो जीवन हो जाता है बर्बाद | Happy Life Tips for couples

रिश्तों में अहम (Ego) न आने दें 

हम अच्छी तरह से जानते है कि कहाँ हम गलत और कहाँ सही है लेकिन हम गलती किये जाते रहते है। कभी कभी तो गलती हमारी खुद की होती है लेकिन हम उसको भी मानने को तैयार नही होते है कारण होता है ईगो। जब रिश्तों (Relationship) के बीच ego आ जाता है तब वहाँ रिश्ते बिखरने लगते है। जिससे उन रिश्तों (Relationship) में प्यार धीरे धीरे खत्म होना शुरू हो जाता है। हमे रिश्तों (Relationship) को अपने माँ के प्यार जैसा प्यार देना चाहिए तब जाके उनके बिखरने के आसार कम जाता है।

 Best Relationship Tips in Hindi | Why decreases Love in Relationship ?

नाराजगी को वहीँ ख़त्म करो 

ये सबको पता होता है कि नाराजगी का कोई मतलब नही निकलता है।  बस हमारा एक अच्छा वाला वक्त बुरे समय में गुजर जाता है। ऐसे ही उलझे होने की वजह से अपने अच्छे समय को हम खो देते है। या फिर यही नाराजगी अगर लम्बे वक़्त तक रही तो हम अपने जिंदगी का एक खुबसूरत लम्हा खो देते है। जिसका हमे पता तक नही होता है कि हम ये क्या कर रहे हैं। 

मेरी राय में जहाँ नाराजगी हो वही पर हमे उस नाराजगी वाली बातों को बता देना चाहिए ताकि रिश्ते (Relationship) बिगड़े नही, लेकिन जहां पर सामने वाले को अपने फायदे के सामने आपके रिश्ते (Relationship) की बिलकुल भी कद्र न हो वहा से निकल जाना ही अच्छा होता है। 

इसे भी जरूर पढ़ें - जिंदगी का नाम ही है कभी हार तो कभी जीत।  Life is Pass or Fail | Life Motivation

रिश्ते में फायदा या नुकसान देखना 

रिश्ते (Relationship) बिगड़ने की वजह यह भी है कि आजकल के रिश्तों (Relationship) को लोग फायदे और नुक्सान के नजरिये से देखने लगे है... रिश्तों (Relationship) को बचाने के लिए और प्यार बरकार रखने के लिए अपने आप को बदलना पड़ेगा, नही तो रेगिस्तान की रेत की तरह अपनो का साथ कब छूट जाए पता भी नही लगेगा।

Best Relationship Tips in Hindi | Why decreases Love in Relationship ?

ख़ुशी तो अपनों के साथ है 

अक्सर लोग बोलते है ज़िन्दगी बड़ी है या छोटी है। लेकिन ये नही सोचा कि बड़ी है तो क्यों है, और छोटी है तो क्यों है। हमे बड़ी इसलिए लगती है जबकि हमने जीना छोड़ दिया हो, और छोटी इसलिए की हमे पता करने में देर हो जाती है। तो फिर अब समय है इस पर विचार करने का। अपनो के साथ चलने का, क्योंकि वास्तविक जीवन और खुशी तो अपनो के साथ ही है , जिसमे थोड़ी खुशी भी होती है तो थोड़ा गम भी, पर दोनों में अपनों का साथ जरूर होना चाहिए।

दूर जाने पर भी प्यार न करें कम 

अक्सर सुना जाता है कि रिश्तों (Relationship) में प्यार कम होने की वजह हमारा अपनो से दूर रहना होता है। लेकिन आपको बता दें की रिश्तों  (Relationship) में आपका दूर रहना कोई बड़ी बात नही है, लेकिन अपनों के दिल से दूर हो जाना बड़ी बात है। कुछ लोग दूर रहकर भी अपनो के दिल के करीब रहते है लेकिन कुछ लोग होते है जो अपनो के पास रहकर भी बहुत दूर चले जाते है। ऐसे में तो रिश्तों (Relationship) के बीच प्यार कम होगा ही।

इसे भी जरूर पढ़ें - पति-पत्नी के बीच कभी नहीं होगी लड़ाई | Relationship Tips | Happy Family Tips 

रिश्ते में भरोसा रखें 

अपनों के साथ चलने के लिए आपसी भरोसे की जरूरत होती है और वो भरोसा तब आएगा जब हम अपनो को समझना शुरू करेंगे। उनकी कमजोरियों में उनका साथ देंगे। न की ताना मरना या फिर दूसरों की नजरों में गिराना होता है। इसलिए आपसी रिश्तों (Relationship) को मजबूत बनाने और प्यार कायम रखने के लिए एक दूसरे का विश्वास ही है जो अपनो को जोड़े रखता है। 

Best Relationship Tips in Hindi | Why decreases Love in Relationship ?

अंत में बस इतना ही कहेंगे कि अपने रिश्तों (Relationship) के बीच प्यार को कुछ भी हो जाए कम नहीं होने देना। आपस में बैठ कर एक बार विचार जरूर कर लें। सिकवा या शिकायत हो तो उसे नरम गरम सुलझा लेना चाहिए। ego को लेकर दूरियां न बढ़ाते रहे। 

दोस्तों Article अच्छा लगे तो इसे शेयर जरूर करें और आपका कमेंट्स हमारे लिए एक मोटिवेशन होगा। इसलिए कमेंट्स करके सुझाव जरूर दें।

Best Relationship Tips in Hindi | Why decreases Love in Relationship ?

Post a Comment

0 Comments