ऐसे पहचाने अच्छे रिश्तों को| Happy Relations Tips | Quality of Good and Healthy Relations

सुखी और अच्छे रिश्ते के कुछ ऐसे संकेत या पहचान होते है, जो ये बयान करता है कि आपका रिश्ता कैसा है? अगर हम ध्यान दें तो उसे कुछ संकेतों से पहचाना जा सकता है। कैसे रिश्तों की पहचान करें? यह जानने के लिए इस article में आगे कुछ टिप्स बताने जा रहे है। इसे अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। 

good-relationship-tipa-happy-relationaship-tips-jeena-sikho-motivationa-ram-maueya
Happy Relations Tips | Quality of Good and Healthy Relations

रिश्ते टूटने के कारण 

जहाँ छल कपट जैसी बीमारियां अगर किसी रिश्ते के विच हो तो वह रिश्ता तक नहीं चल पाता है।  ऐसे रिश्तों उम्र बहुत कम होती है। अगर आपके रिश्ते के बिच में ऐसा कुछ है तो उसे साथ बैठकर दूर कर ले अन्यथा आपके रिश्ते को टूटने में समय नहीं लगेगा।  इसके अलावा किसी भी कुछ ऐसे मुख्य कारक होते है जिनसे रिश्ते जल्दी टूट जाते है। यहाँ सिर्फ तीन मुख्य कारणों का वर्णन करने जा रहा हूँ जो किसी भी रिश्ते को तोड़ने में मुख्य भूमिका निभाते है। 

1- विश्वास

रिश्ते की सबसे महत्वपूर्ण बुनियाद होती है उनके बिच विश्वास होना।  जिन रिश्तो के बीच विश्वास नहीं होता है वो रिश्ते भी बहुत जल्दी ही टूट जाते है। इसलिए अपने रिश्तो के बीच में विश्वास कायम कीजिये अन्यथा आपके रिश्ते में दरार  संभावना है। जिंदगी में रिश्तों को बनाये रखने के लिए भरोसा सबसे जरुरी होता है। जैसे घर को उसकी नीव मजबुत बनती है ठीक उसी प्रकार रिश्तों की नीव भरोसा और प्यार होता है। भरोसा बहुत सोच समझ कर करना चाहिए क्युकी यह एक ऐसा नाजुक धागा है जो टूटने पर कभी जुड़ नहीं पाता है। अगर रिश्तों के बीच विश्वास है तो प्यार अपने आप अपनी जगह बनाता है। विश्वास की जिंदगी में अहम भूमिका होती है। 

good-relationship-tipa-happy-relationaship-tips-jeena-sikho-motivationa-ram-maueya
Happy Relations Tips | Quality of Good and Healthy Relations

इसी बात को सच ये निचे दिए कोट्स (quotes) और विचार (thoughts) भी साबित करते है। 

जो रिश्ते विश्वास के साथ जिए जाते हैं
वह रिश्ते हमेशा सजग रहते हैं !

विश्वास हर रिश्ते की मजबूत और
हर रिश्ते की कमजोर कड़ी होता है !

शक और लड़ाई अक्सर
उस रिश्ते में होती है
जहां विश्वास प्यार और
अपनेपन की कमी होती है !

2- ईगो अर्थात अहम

रिश्तो के मजबूती के लिए उनके बीच ईगो अर्थात अहम नहीं होना चाहिए।  अक्सर कुछ  रिश्तों के टूटने की वजह भी उनके बीच  होता है।  जब किसी का भी अहम सामने आ  जाता है तो उनके रिश्तों में कड़वाहट शुरू हो जाती है।  जो रिश्ते को ज्यादा दिनों तक चलने नहीं देते है। 

good-relationship-tipa-happy-relationaship-tips-jeena-sikho-motivationa-ram-maueya
Happy Relations Tips | Quality of Good and Healthy Relations

अहंकार करने से,
बड़े से बड़ा रिश्ता टूट जाता है। 

घमंड में इंसान को कभी महसूस नहीं होता कि वो गलत है।
वो हमेशा यही सोचता है की सामने वाला इंसान गलत है।

अहंकार में लिए गए फैसले से,
इंसान को बाद में पछताना पड़ सकता है। 

सभी रिश्ते टूट चुके है इस भ्रम में कि मैं सही हूँ,
केवल बस मैं ही सही हूँ।


3- लालच 

लालच एक बहुत बड़ी बीमारी है। अगर किसी को भी लग जाए तो उसे कुछ  को मजबूर कर देती है।  और जब यही लालच वाली बीमारी आपके रिश्तों के बीच आ जाए तो फिर आपका  मजबूत रिश्ता हो टूटने में देर नहीं लगती है। 
good-relationship-tipa-happy-relationaship-tips-jeena-sikho-motivationa-ram-maueya
Happy Relations Tips | Quality of Good and Healthy Relations

हम स्वार्थ की ज़मीन पर नफरतों का बीज बो रहे हैं।
झूठी शान और लालच में हम रिश्तों को खो रहे हैं।।

लालच वह अवगुण होता है, 
जो प्रत्येक दिन बढ़ता ही जाता है ।
जब तक इंसान का पतन नहीं हो जाता है।

पृथ्वी इंसान की सभी जरूरतों को पूरा कर सकती है,
लेकिन इंसान की लालच को कभी पूरा नहीं कर सकती है। 

अच्छे रिश्तो की खासियत

यहां कुछ बातें हैं, जिनकी मदद पता लगाया जा सकता है, कि आपका रिश्ता अच्छा है या नहीं। अगर आगे बताई गई बातें आपके रिश्ते में जिंदा हैं, तो समझ लीजिए की आप लोगों का रिश्ता अच्छा और अटूट है। जिन्हे यूं ही जिंदा बनाए रखना जरूरी है। 

good-relationship-tipa-happy-relationaship-tips-jeena-sikho-motivationa-ram-maueya
Happy Relations Tips | Quality of Good and Healthy Relations

  1. मन की बातों को बेझिझक कहना।
  2. एक दूसरे के दोस्तों और रिश्तों का सम्मान करना।
  3. एक दूसरे से लड़ना और कुछ समय बाद एक दूसरे को रूठे को मनाने की कोशिश करना।
  4. एक दूसरे को वैसा ही पसंद करना,आप जैसे हैं।
  5. मिलजुल कर निर्णय लेना।
  6. हर एक चीज में खुशी ढूंढना।
  7. रिश्ते में संतुलन बनाए रखना।
  8. एक दूसरे के साथ अच्छे से पेश आना।
  9. एक दूसरे पर भरोसा करना।
  10. पुराने गलत बातों को भुला देना।
  11. पार्टनर से परेशानियों को साझा करना।
  12. प्रशंसा और माफी मांगने में कंजूसी न करना।
  13. एक दूसरे से दूर जाने पर याद करना।
  14. अच्छा बेड टाइम बिताना।
  15. एक दूसरे को जीत का श्रेय देना।

अंत में- 

रिश्ते को खुशहाल और मजबूत बनाना बेहद आसान है। इसके लिए जरूरत है एक छोटी-सी पहल करने की। अगर आपके रिलेशन में पहले बताए गए अच्छे रिश्ते के संकेत नहीं दिखते है, तो इसे मजबूत बनाने के लिए मेरे दूसरे वीडियो में दिए गए सभी टिप्स को अपना सकते हैं। आप रिश्तों को जितनी समझदारी और दिल से संभालेंगे, ये उतने ही मजबूत बनेंगे। अगर रिश्तों को लेकर नादानियां हो भी जाएं, तो उसे सुधारने और रिलेशन को मजबूत करने की कोशिश न छोड़ें।

हैप्पी रिलेशनशिप! (happy relationship)

Post a Comment

0 Comments