कोई आपको ब्लॉक कर दे तो क्या करें | Emotional Management Tips | Happy Relationship Tips | Love Breakup Tips

आजकल अक्सर समाचार सोशल मीडिया आदि पर देखने और सुनने को मिलते रहते है कि एक लड़के ने सुसाइड कर लिया , या फिर किसी लड़की ने आत्महत्या कर ली। जब इनकी पीछे की हकीकत मालूम चलता है तो पता लगता है कि प्यार में धोका खाने की वजह से ऐसा किया गया । अक्सर सुनने में आता है कि लड़की के मना कर देने से लड़के ने सुसाइड कर ली या फिर लड़की ने। 

breakup-relationship-tips-for-happy-life-what-do-when-breakup-jeena-sikho-motivation-ram-maurya
Emotional Management Tips | Happy Relationship Tips | Breakup Tips

ऐसा अब ज्यादा देखने और सुनने को मिल रहा है। ऐसा नहीं की पहले जमाने में प्यार (Love) नही होता था । उस समय भी लोगो को प्यार (Love) होता था लेकिन हरकते आज की तरह नही होती थी। जी हां हरकते । मैं यहां ऐसा शब्द इसलिए ही प्रयोग कर रहा हूं जिसके उदाहरण आपको आगे बताने जा रहा हूँ । 

प्रेम प्रसंग-

एक लड़की और लड़का किसी शादी समारोह में मिलते है मोबाइल नंबर लेते है और पहले वॉट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर चैटिंग शुरू हुई । एक दूसरे के फोटो लाइक करना इनपर कॉमेंट करना आदि शुरू होता है । फिर वाइस कॉल शुरू हो जाता है । फिर कुछ दिन में ही वीडियो कॉल शुरू हो जाता है । 

इसे भी जरूर पढ़ेंरिश्तों में अकेलापन महसूस करने के हो सकते हैं ये 5 कारण | Relationship Tips

अभी यहां तक तो सब कुछ सही चल रहा है। क्योंकि किसी को किसी के जाती , धर्म, नौकरी,पैसा, घर और एक दूसरे के व्यवहार , अच्छी और बुरी आदतों के बारे में जानकारी नही होती है। अभी तक इसकी जरूरत नहीं पड़ी। लेकिन अब आगे धीरे धीरे दिमाग काम करना शुरू कर देता है। क्योंकि जीवन में वास्तविक आईना दिमाग ही दिखाता है। दिल तो सिर्फ सपने और स्वर्ग का सैर करवाता रहता है। 

breakup-relationship-tips-for-happy-life-what-do-when-breakup-jeena-sikho-motivation-ram-maurya
Emotional Management Tips | Happy Relationship Tips | Breakup Tips

लगातार दोनो का आपस में बातें करते रहने से एक दूसरे की बुरी आदतों के बारे में जानकारी होने लगी। लड़का कुछ ज्यादा ही कॉल और मैसेज करने लगा था। क्योंकि वह एकदम खाली रहता था। लेकिन लड़की अपने घर के कामों में busy रहती थी और जब खाली होती तो रिप्लाई कर देती थी। लेकिन लड़का तो जैसे आंखे गड़ाए उसके ऑनलाइन होने का इंतजार करता और ऑनलाइन आते ही धड़ाधड़-धड़ाधड़ मैसेज भेज देता था। 

लड़के की ऐसी आदतों से लड़की अब थोड़ा परेशान होने लगी। उसने कई बार लड़के को बताने की कोशिश भी की कि तुम्हारी तरह मेरा घर और घर के लोग नही है। मैं एक लड़की हूं। लेकिन लड़के को सिर्फ इश्क (Love) का भूत सवार था।  

इसके आगे अब दोनो के बीच मामला गड़बड़ होना शुरू हो जाता है। इश्क का भूत उतरने वाला समय अब नजदीक आ गया था। 

लड़के की लगातार इस प्रकार की हरकत से बचने के लिए लड़की में उसे ब्लॉक कर दिया। अब लड़के को लगा कि लड़की उसे धोका दे रही है। शायद उसका चक्कर किसी और से चलने लगा है। लगता है उसके जिंदगी में कोई और लड़का आ गया होगा। 

इसे भी जरूर पढ़ेंक्या फिजिकल रिलेशन बनाना ही सच्चा प्यार है | Relationship tips

breakup-relationship-tips-for-happy-life-what-do-when-breakup-jeena-sikho-motivation-ram-maurya
Emotional Management Tips | Happy Relationship Tips | Breakup Tips

प्रेम में जान दे दी-

इन सब बातों को लेकर वह लड़का बहुत परेशान हो गया । वह कई बार लड़की के घर जाने की कोशिश की लेकिन मुलाकात नही हो पाई । लड़के ने अपनी दिमागी हालत इतनी ज्यादा खराब कर ली कि कुछ दिनों में ही उसने पंखे में लटक कर अपनी जान दे दी। 

अपने इमोशन पर कण्ट्रोल रखें

दोस्तो ब्लॉक कर देना क्या ठीक रास्ता था। जब प्यार था तो लड़की को भी बाद में कॉल तो करना ही चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लड़की ने धोका तो नही दिया। किसी और लड़के के चक्कर में तो नही गई। यहां सिर्फ दोनो का अपने इमोशन पर कंट्रोल (emotional control) नही था। अगर इमोशन पर कंट्रोल होता तो शायद लड़का जिंदा होता। 

कभी भी अपने इमोशन को खुला मत छोड़ दो। कभी भी किसी के ऊपर इतना मत जान छिड़क दो कि उसके बिछड़ने से आपको आत्महत्या ही करनी पड़ जाए। इस दुनिया में लगाव है तो बिछड़ना भी लिखा है। मुहब्बत कीजिए लेकिन अपने दिल को उस बिछड़ने के दर्द से भी रूबरू करवा के जरूर रखिए। 

breakup-relationship-tips-for-happy-life-what-do-when-breakup-jeena-sikho-motivation-ram-maurya
Emotional Management Tips | Happy Relationship Tips | Breakup Tips

ऐसा नहीं कि वो आपको ब्लॉक कर दे या फिर धोका दे दे तभी बिछड़ना होगा। जिंदगी है साहिब किसी भी मोड़ पर इंसान इस दुनिया से कब बिदाई ले ले कुछ नही कह सकते है। तो क्या ऐसे में आत्महत्या ही कर लिया जाए। जी बिलकुल नहीं। खुशियां और गम आते और जाते रहेंगे। गम में भी जीना जिसे आता है असली जीवन का खिलाड़ी वही कहलाता है। 

इस संसार में कितने लोगो को जान से भी ज्यादा चाहने वाले दुनिया छोड़ के जा चुके है लेकिन वो अभी जिंदा है और एक अच्छी खासी जिंदगी जिए जा रहे है। 

इसे भी जरूर पढ़ेंHappy couples के लिए बेहद जरूरी हैं ये 3 बातें | Happy Relationship Tips

ब्लॉक करने या धोखा देने पर क्या करें ?

मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पहली प्रेमिका (lover) एक रोड ऐक्सिडेंट में मारी गई थी, उस समय उन्हें बहुत सदमा लगा था कुछ दिनों तक अच्छे मैच नही खेल पाए लेकिन फिर अपने आपको मजबूत किया और दिल को समझाया । आज देखिए कहा से कहा पहुंच गए । मजबूत हुए तो आज पूरा संसार उनकी कहानी जानता है। अगर टूट कर आत्महत्या कर लेते तो कहानी ही खत्म थी। बाद में दूसरी लड़की उनके जिंदगी में आई जिसके अंदर अपने पहले प्रेमिका को भी देख लिया। आज एक खुशहाल जिंदगी (happy life) जी रहे है। 

ये तो आपको एक छोटा सा उदाहरण दे रहा हूं इसी तरह से ढेरो उदाहरण से दुनिया भरी पड़ी है। सिर्फ आप ही इस दुनिया में प्यार (Love) नही किए। जो आपको जान देनी पड़ जाए। 

breakup-relationship-tips-for-happy-life-what-do-when-breakup-jeena-sikho-motivation-ram-maurya
Emotional Management Tips | Happy Relationship Tips | Breakup Tips

आप अगर दिल से किसी को प्यार (Love) करते हो तो उसकी जगह रहकर उसकी समस्याएं भी समझे। सिर्फ अपना ही प्यार (Love) थोपने के वजाए अगले वाले को समझिए। अपनी गलत आदतों पर अंकुश लगाए जिससे वो आपसे दूर न भागने की कोशिश करें। पसंद नापसंद के बारे में जाने। 

दोस्तो ये जिंदगी बहुत अनमोल है । एक बार खो देने पर वापस नही आयेगी। प्यार (Love) तो कई बार आ और जा सकता है। ये बात हमेशा याद रखना। आपके जाने के बाद आपको भी तो जान से ज्यादा चाहने वाले मां बाप है उनका क्या होगा। उनके ऊपर क्या बीतेगी। यह भी जरूर सोचना। 

इसे भी जरूर पढ़ेंरिश्तों में घटते प्यार की वजह ? Best Relationship Tips

अंत में- 

अगर आपके जिंदगी में ऐसा कुछ होता है तो कोई बात नही उस बुरे दिन को बाय बाय करो और फिर से नई शुरुआत करो। अपनी उन गलतियों को अब दुबारा दुहराना नही। जीवन में नया लक्ष्य बनाइए और उसे हासिल करने जुड़ जाइए। अगर किसी को नीचा दिखाना है तो खुद मिट्टी में मिलकर नही ऊंचा उठकर सफल होकर दिखाइए। किसी के ब्लॉक कर देने जिंदगी कभी नही करना। वो तो मोबाइल है फिर से अनब्लॉक हो जायेगा लेकिन जिंदगी अगर ब्लॉक कर दिए तो फिर अनब्लॉक थोड़े ही हो पाएगा। 

Post a Comment

0 Comments