भगवान पर भरोसा–All is Well | Inspirational Story

कभी कभी ऐसा होता है कि आप चारो तरफ से परेशानियों से घिर चुके है और उनसे निपटने के लिए आपके पास कोई उपाय नहीं सूझ रहा है। क्योंकि कभी भी ऐसी परिश्थिति बता के नहीं आती है।  और जब अचानक से ऐसा हो जाता है तो आप उसमे उलझ कर रह जाते है। लेकिन यदि आपको ऐसी परिस्थितियों से निपटने के बारे में थोड़ा जानकारी रहे तो आप आसानी से उनसे निपट सकते है। 

motivational-story-inspirational-story-jeena-sikho-motivation-ram-maurya

क्या आपने कभी ये महसूस किया है कि आपके चारों ओर समस्याएं है और आप इनसे बच नहीं सकते है। आपको ऐसा लगा कि अब तो हार माननी ही पड़ेगी। अगर हाँ तो आपको इस आर्टिकल के Motivational Story को जरूर पढ़ना चाहिए जिसमें हम आपको ये ही बतायेंगे कि आपको ऐसी परिस्तिथि में क्या करना चाहिए? 

इसे भी जरूर पढ़ें - धैर्य रखना क्यों जरूरी है ? Keep patience for happy & successful life.

एक बार की बात है। शाम का समय था। जंगल में काली घटाएं छाई हुई थी। काली घटाओं के कारण जंगल में बिजली गिर गई थी और जंगल में आग लग गई थी।

उस जंगल में एक सुनहरे बालों की बहुत सुंदर हिरणी रहती थी। वह शाम को एक नदी किनारे पानी पीने के लिए आई। उस समय उसने नदी के अन्दर अपनी चिंता भरी परछाई देखी। उसके चेहरे पर चिंता दिख रही थी। क्योंकि जंगल की आग में उसका घर जल चुका था और उसे अपने बच्चों को जन्म देना था।

motivational-story-inspirational-story-jeena-sikho-motivation-ram-maurya

वह हिरणी तीन महीने से प्रेग्नेंट थी और उसे प्रसूति का दर्द भी होने लगा था। तभी उस हिरणी ने सोचा कि वह अपने बच्चों को जन्म इस नदी के किनारे ही कहीं अच्छी जगह पर दे दें।

अचानक से हिरणी को नदी के किनारे झाड़ियों में से कुछ आहट सुनाई दी। तभी उसने अपनी तिरछी नजर से उस झाड़ियों की ओर देखा तो उसे एक परछाई दिखाई दी।

उस झाड़ियों में एक शिकारी शिकार करने के लिए अपनी बन्दुक में गोलियां भर रहा था। वह शिकारी उस हिरणी का शिकार करने की सोच रहा था ।

हिरणी पहले से ही बहुत घबराई हुई थी और उस शिकारी को देखकर और घबरा गई। हिरणी ने मन ही मन में वहां से धीरे से भागने की सोची। जैसे ही वह भागने लगी तो उसने अपने सामने अपनी मौत को खड़े हुए देखा। उसके सामने एक खूंखार शेर खड़ा था। वह शेर भी उस हिरणी को अपना शिकार बनाने की सोच रहा था।

motivational-story-inspirational-story-jeena-sikho-motivation-ram-maurya

हिरनी ने चारों तरफ देखा जिसमें एक तरह वह शिकारी तो दूसरी तरफ शेर, तीसरी तरफ जंगल की आग और चौथी तरफ वह नदी जिसमे हिरणी चारों तरफ से घिर चुकी थी। उसने मन ही मन सोचा इस नदी को पार करना उसके बस की बात नहीं। पीछे जंगल की आग है। एक तरफ शिकारी उसका शिकार करेगा और एक तरफ शेर उसे अपना भोजन बनाएगा।

इसे भी जरूर पढ़ें - प्रशन्नता तो इसे कहते है। Happiness is called this.

हिरणी ने बहुत सोचा अपनी जान बचाने के लिए। लेकिन कोई रास्ता नहीं मिला। फिर हिरणी ने मन ही मन सोचा कि मरना ही है तो डरना किस बात से। मौत चारों तरफ है। अब तो शान से मरेंगे। मानो उस हिरणी का दिमाग सटक गया था।

ऐसा सोच कर हिरणी सीना तानकर शिकारी के सामने खाड़ी हो गई और आंखें बंद करके भगवान से इस जीवन के लिए शुक्रिया करने लगी और जीवनदान मांगने लगी।

motivational-story-inspirational-story-jeena-sikho-motivation-ram-maurya

तभी शिकारी अपनी बन्दुक में गोलियां भर चुका था और वह बन्दुक को हिरणी की तरफ करके कंधे पर बन्दुक रख कर हिरणी को निशाना बना ही रहा था कि एक अजीब सी घटना वहां पर घटी।

जंगल की आग से एक चिंगरी उछली और वह चिंगारी शिकारी की आंख पर आ लगी।  जिससे वह शिकारी अंधा हो गया। शिकारी का निशाना हिरणी की ओर से चुक गया और शेर की और घूम गया शेर वहीं पर घायल हो गया और वहीं गिर गया।

बिजली की गर्जना के साथ वहां पर बूंदों के रूप में बारिश होनी शुरू हो गई। बारिश होने से मौसम बहुत ही सुहावना हो गया और जंगल में लगी आग भी बारिश के कारण बुझ गई। इस सुहावने मौसम में हिरणी ने तीन बच्चों को जन्म दिया।

इसे भी जरूर पढ़ें - मुसीबतें हमें आदर्श बनाती है- A Inspirational Motivational story

दोस्तों ठीक हिरणी की तरह ही कभी कभी हमारे जीवन में भी ही ऐसी ही चारो तरफ से परेशानियां आती है और हमें ऐसा महसूस और दिखाई देता है की इसका कोई समाधान नहीं है।  लेकिन विश्वास उस ईश्वर पर कीजिये हर समस्या का समाधान है।  ऐसे समय में अपने दिमाग का सही इस्तेमाल कीजिये और सही निर्णय लीजिये।  अगर निर्णय सही होगा तो ईश्वर भी आपका साथ देगा।  जैसे की उस हिरणी का दिया था। 

इस Inspirational Story in Hindi से हमें अपने जीवन में ये सीख लेनी चाहिए कि हमें कभी भी अपने जीवन में परेशानियों से पीछे नहीं हटना चाहिए। समस्या तो हमारे जीवन में आएगी, इसका मुकाबला करना चाहिए न कि इससे डरना चाहिए। खुल कर समस्याओं का सामना करें और भगवान पर भरोसा रखें। भगवान सबका भला ही करता है।

आशा करता हूँ की ये स्टोरी आपको जरूर पसंद आयी होगी।  अगर पसंद आयी तो इसे अपने दोस्तों को भी शेयर करें साथ ही मेरे वेबसाइट को भी सब्सक्राइब करना न भूले जिससे आपको मेरे अगले आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको तुरंत मिल जाए। 

Which is the best motivational story? | What is an inspirational story? | How do I find an inspirational story? | What is the best moral story? | short motivational story in hindi | inspirational stories of hope | inspirational short stories about life | inspirational stories of success


Post a Comment

0 Comments