हर व्यक्ति का महत्व है| Motivational Story in Hindi

motivational-story-inspirational-story-jeena-sikho-motivation-ram-maurya (2)

इस धरती पर हर एक व्यक्ति का बराबर का महत्व है।  चाहे वह स्त्री या पुरुष, गरीब है आमिर।  लेकिन अक्सर हम उन्हें भूल जाते है जो थोड़ा कमजोर तबके के लोग होते है।  उनके मेहनत को बहुत हलके में लने लगते है।  लेकिन जरा गौर करें तो पाएंगे कि उनके बिना बड़े लोगो का अस्तित्व ही नहीं है। आप जरा सोचिये चपरासी न हो तो बड़े लोगो का काम कौन करेगा ? बाबर्ची न हो तो खाना कौन बनाएगा ? ड्राइवर न हो तो बड़े लोगो का गाड़ी कौन चलाएगा ? सफाई कर्मी न हो तो घर या ऑफिस की सफाई कौन करेगा ? सडको पर गन्दगी फैली रहेगी। दोस्तों गौर करेंगे तो पाएंगे की हर एक व्यक्ति का महत्व अपनी अपनी जगह है। 

इसे भी जरूर पढ़ें - जिंदगी को जीने की कला | Art of Live a Happy  Life.

एक बार एक विद्यालय में परीक्षा चल रही थी। सभी बच्चे अपनी तरफ से पूरी तैयारी करके आये थे। कक्षा का सबसे ज्यादा पढ़ने वाला और होशियार लड़का अपने पेपर की तैयारी को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त था। उसको सभी प्रश्नों के उत्तर आते थे लेकिन जब उसने अंतिम प्रशन देखा तो वह चिन्तित हो गया। सबसे अंतिम प्रशन में पूछा गया था कि “विद्यालय में ऐसा कौन व्यक्ति है जो हमेशा सबसे पहले आता है? वह जो भी है, उसका नाम बताइए।”

परीक्षा दे रहे सभी बच्चों के ध्यान में एक महिला आ रही थी। वही महिला जो सबसे पहले स्कूल में आकर स्कूल की साफ सफाई करती। पतली, सावलें रंग की और लम्बे कद की उस महिला की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास थी।

ये चेहरा वहां परीक्षा दे रहे सभी बच्चों के आगे घूम रहा था। लेकिन उस महिला का नाम कोई नहीं जानता था। इस सवाल के जवाब के रूप में कुछ बच्चों ने उसका रंग-रूप लिखा तो कुछ ने इस सवाल को ही छोड़ दिया। परीक्षा समाप्त हुई और सभी बच्चों ने अपने अध्यापक से सवाल किया कि “इस महिला का हमारी पढ़ाई से क्या सम्बन्ध है।”

इसे भी जरूर पढ़ें - दिल में दया की भावना जिन्दा रखें। Short Motivational Story in Hindi

इस सवाल का अध्यापक जी ने बहुत ही सुन्दर जवाब दिया “ये सवाल हमने इसलिए पूछा था कि आपको यह अहसास हो जाये कि आपके आसपास ऐसे कई लोग हैं जो महत्वपूर्ण कामों में लगे हुए है और आप उन्हें जानते तक नहीं। इसका मतलब आप जागरूक नहीं है।”

शिक्षा: हमारे आसपास की हर चीज, व्यक्ति का विशेष महत्व होता है, वह खास होता है। किसी को भी नजरअंदाज नहीं करें। महत्ता सभी की है।  उनके बलिदान उनके काम के महत्त्व को समझे और उन्हें सम्म्मान दें न कि निचे गिरे हुए नज़रों से देखें। 

दोस्तों ये छोटा सा आर्टिकल आपको जरूर पसंद आया होगा जो कि समाज में छोटे तबके और उनके कार्यों की महत्ता के बारे में लिखा गया है। अगर पसंद आये तो जरूर शेयर करे जिससे समाज के लोग उनकी इज्जत करें न की बुरी नज़रों से देखें। 


 हर व्यक्ति का महत्व है| Motivational Story in Hindi | Kindness for all | Everyone have importance role in earth | Everyone plays important role in his life | Happiness tips in hindi | Happy Life Tips In hindi

Post a Comment

0 Comments