कैसे निकलें ब्रेकअप के दर्द से बाहर ? | How to Overcome on Break up.| Best Relationship Tips in Hindi

how-to-overcome-on-break-up-break-up-tips-in-hindi-jeena-sikho-motivation-ram-maurya

जब किसी को प्यार हो जाता है तो उस समय उसकी दुनिया ही बदल जाती है। उन प्यार करने वाली जोड़ी को जन्नत जमी पर दिखाई देने लगता है। प्यार में पड़ते ही दोनो को सब कुछ अच्छा ही नजर आता है । उन्हे लगता है की वाह ईश्वर ने क्या दुनिया बनाई है। लेकिन उसी प्यार में जब किसी बात को लेकर दोनो के बीच ब्रेकअप हो जाता है तो सब कुछ उल्टा हो जाता है। ब्रेकअप (breakup) के दर्द से बाहर निकलना अधिकतर लोगों के लिए बहुत कठिन होता है। जिसके कारण कुछ लोग डिप्रेशन (depression) में चले जाते है और कुछ लोग तो अपनी जान तक गवा देते है। इसलिए आज हम आपके लिए ब्रेकअप के बाद के डिप्रेशन से बचने के कुछ बेहतरीन टिप्स लेकर आये हैं। (How to Overcome on Breakup.)

एक बहुत बड़े रिलेशनशिप (relationship) एक्सपर्ट ने कहा है कि "प्यार एक ड्रग की तरह है।"

जब हमें किसी से प्यार हो जाता है तो लाइफ में एक नशा सा छा जाता है। पता ही नहीं लगता कि दिन कब गुजर गया और रात कब बीत गयी। इस समय लाइफ में सब कुछ सामान्य चल रहा होता है। जब ऐसे रिश्तों को कुछ समय बीत जाता है और किसी बात को लेकर ब्रेकअप (breakup) हो जाए और सामने वाला जिससे आप बेइन्ताह प्यार करते हैं, जिसके लिए आपने सब कुछ प्लान करके रखे होते हैं। सब कुछ खत्म करके चला जाता है। 

how-to-overcome-on-break-up-break-up-tips-in-hindi-jeena-sikho-motivation-ram-maurya

अब आपके साथी को आपकी कोई परवाह नहीं । सब कुछ एक साथ एक झटके में खत्म हो जाता है। आप उसके साथ बिताए पलों को चाह कर भी भुला नहीं पाते हैं । और सोचते रहते हैं कि आखिर ये सब कैसे हो गया? दिल टूट जाता है। 

How do I stop hurting after a break up? | How do you get over an ex you still love? | What should I do immediately after a break up? | What are the 5 stages of a breakup? | how to improve yourself after a breakup | how to deal with breakups for guys | how to get over a breakup when you still love each other | how to get over a heartbreak

इसे भी अवश्य पढ़ें - जीतना है तो पहले खुद को जीतो | If you want to win, first win with yourself.

उस व्यक्ति से आप इतना जुड़ जाते हैं कि आप को लगता है कि बस यही व्यक्ति आपकी सारी दुनिया है। उस व्यक्ति में आप खुद को तलाशने लगते हैं, अपने इमोशन को उसके साथ शेयर करते हैं। इस तरह उससे आपका जुड़ाव हो जाता है कि आप खुद को उसके लिए हर समय और हर जगह तैयार रखने लगते है। इतना अच्छा रिश्ता (good relation) होने के बाद जब वो व्यक्ति आकर कहता है कि हमारा कोई फ्यूचर नहीं है, मैं तुम्हारे साथ रहना नहीं चाहता/चाहती। या ऐसा ही कुछ और वह कहता/कहती है जिससे एक झटके वो व्यक्ति सबकुछ खत्म कर देता है और आपकी जिंदगी से चला जाता है या चली जाती है। तब हम कहते है कि आपका ब्रेकअप (breakup) हो गया।

how-to-overcome-on-break-up-break-up-tips-in-hindi-jeena-sikho-motivation-ram-maurya

ब्रेकअप के बाद क्या होता है और इससे कैसे निपटें?

जीवन में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो बस हो गई हैं उसे अब बदला नहीं जा सकता। ब्रेकअप (breakup) हो जाने के बाद खुद को संभालना चाहिए लेकिन ब्रेकअप (breakup) को झेलना आसान नहीं होता। आसान इसलिए नहीं होता है क्योंकि हमें विश्वास ही नहीं हो पाता की ऐसा हो भी गया है। साथ ही मन में एक उम्मीद होती है कि शायद वो वापस आ जाये। लोग इन्हीं चीजों में अटके रहते हैं और उससे उबरने की कोशिश ही नहीं करते है। उनके मन में भी कई तरह के सवाल चल रहे होते है जैसे :-

1- वो मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकता/सकती वो ऐसा नहीं कर सकता/सकती है?

2- आखिर मुझसे गलती कहां पर हुई है? मेरे से ही कोई गलती हुई होगी? उससे बात कैसे हो?

3- उसके बाद उससे बातचीत का सारा chat को बार बार देखना, उसके द्वारा भेजे गए मैसेज को बार बार पढ़ना।

4- इतनी अच्छी तरह तो उससे बात हो रही थी, फिर ये कैसे हो सकता है?

how-to-overcome-on-break-up-break-up-tips-in-hindi-jeena-sikho-motivation-ram-maurya

5- वो तो कहता/कहती थी कि कभी साथ नहीं छोड़ेगा/ छोड़ेगी, उसने साथ कैसे छोड़ दिया?

6- उसके पोस्ट को मिनट मिनट में चेक करना। पुराने फोटो को बार-बार देखना, उसके दिए गए उपहार को बार-बार गले लगाना।

7- पता है कि उसने ब्लॉक कर दिया है, उसके बावजूद भी उसके पास मैसेज भेजना। 

8- उसके जान पहचान वाले के जरिए उससे बात करने की कोशिश करना।

इसे भी अवश्य पढ़ें - लव यू जिंदगी "Love you Zindagi"

इस तरह की तमाम हरकते करने लगता है। इस समय ऐसा इंसान बिखर गया होता है। उसे कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। हमेशा उसे रोना ही आ रहा होता है। इतना सारा शोर दिमाग में चलता है कि कुछ भी समझ नहीं आ रहा होता है। ऐसे में उसे सब कुछ धुंधला नजर आने लगता है। दिमाग पूरी तरह से शून्य हो जाता है। जिसको छोड़ना होता है वो छोड़ कर चला गया होता है, ब्लॉक करके चला गया। पूरी तरह से तोड़ कर चला गया है।

How do I stop hurting after a break up? | How do you get over an ex you still love? | What should I do immediately after a break up? | What are the 5 stages of a breakup? | how to improve yourself after a breakup | how to deal with breakups for guys | how to get over a breakup when you still love each other | how to get over a heartbreak

ब्रेकअप के डिप्रेशन से बाहर कैसे निकलें?

ब्रेकअप के डिप्रेशन से बाहर निकलने के लिए हम कुछ टिप्स आपको दे रहे हैं। इनको अप्लाई करें, आपको ब्रेकअप से बाहर निकलने में निश्चित ही हेल्प होगी-

1. ब्रेकअप के बाद रियलिटी को एक्सेप्ट करें-

यह सबसे मुश्किल काम यह है कि हम ये स्वीकार ही नहीं कर पाते है कि ये हमारे साथ भी हो सकता है? सबसे पहला काम यही होता है कि जो हो गया है, उसे स्वीकार करो। ब्रेकअप (breakup) हो गया है तो मान लो और समझ लो कि आप ब्रेकअप (breakup) हो चुका है।

माना कि सबसे मुश्किल काम यही है लेकिन इसके अलावा और कोई चारा भी तो नहीं है। कैसे भी हो सबसे पहले इस रियलिटी को एक्सेप्ट कीजिए। भले इसमें टाइम लगे लेकिन तुरंत प्रयास शुरु कर दीजिए। उसकी यादों में खोये रहने से, उसका लौट कर आने का इंतजार करने से और उसके दिए गिफ्ट्स (Gifts) को बार बार देखने से समस्या और बढ़ेगी, कम नहीं होगी। जो हो गया, सो हो गया है। सब कुछ आपके हाथ में तो है नहीं।

how-to-overcome-on-break-up-break-up-tips-in-hindi-jeena-sikho-motivation-ram-maurya

How do I stop hurting after a break up? | How do you get over an ex you still love? | What should I do immediately after a break up? | What are the 5 stages of a breakup? | how to improve yourself after a breakup | how to deal with breakups for guys | how to get over a breakup when you still love each other | how to get over a heartbreak

इसे भी अवश्य पढ़ें - गलत विचारो पर हो 100 % पाबन्दी | Ban on negative thoughts. 

2. अपने विचारों को व्यक्त करें-

अपने विचारों को  व्यक्त करना बहुत जरूरी होता है। ब्रेकअप (Break up) हो जाने के बाद दिमाग में जो भी ख्याल आते है और परेशान करते हैं, उसे व्यक्त करना बहुत जरूरी होता है। अपने विचारों को व्यक्त करने के बहुत सारे तरीके हैं, जैसे कि

how-to-overcome-on-break-up-break-up-tips-in-hindi-jeena-sikho-motivation-ram-maurya

i. अपने विचारों को लिखकर एक्सप्रेस करना बहुत जरूरी होता है। अपने विचारों को लिखने से दिमाग में साफ नजरिया आती है। हम समझ पाते हैं कि आखिर अपने माइंड में क्या चल रहा है? एक बार जब पता चल जाता है कि दिमाग में चल क्या रहा है, तब उसे समझना भी आसान हो जाता है। उससे लड़ना करना भी आसान हो जाता है। दिमाग में चल रहे विचारों को जैसा का तैसा लिख दें। हो सके तो रोज का एक दिनचर्या बनाएं और उस शख्स के बारे में जो जो नेगेटिव ख्याल आ रहे है, उसे लिख दें। ऐसा करना अपने प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल कर लें। ऐसा करने से आपको अच्छा फील होगा, आपको लगेगा कि आपका दर्द और परेशानी लिखे हुए शब्दों के माध्यम से आपसे दूर जा रही है और आप रिलैक्स हो रहे हैं।

how-to-overcome-on-break-up-break-up-tips-in-hindi-jeena-sikho-motivation-ram-maurya

ii. अपने दोस्तों से बात करें।  इसके लिए अपने परेशान करने वाले विचारों को बाहर निकालने और उस गम से छुटकारा पाने की एक और तकरीब हो सकती है। कि अपने किसी खास मित्र (Best friends) जिससे अपने दिल की बात करते हों उससे बताए कि सामने वाले के छोड़ जाने के बाद आपको कैसा फील हो रहा है। अपने दोस्तों से बात करना शुरू कर दें। कोशिश यही करें कि आप अपना ज्यादा टाइम अपने दोस्तों के साथ बिताए। उनसे मिले, रोज कुछ समय उनके साथ रहें और अपने विचारों का आदान प्रदान करें।

3. बच्चों के साथ खेलें।  

आपको बच्चा बनना होगा। ये थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है क्योंकि किसी के भी लाइफ में ब्रेकअप जो होता है, वो बहुत ही दर्दनाक घटना (painful incident) होता है। इससे बाहर आने में वक़्त लगता है। लेकिन कबीर सिंह फिल्म में कबीर सिंह बने रहने से कोई फायदा है। ऐसा जरूरी नहीं है कि आपको उस फिल्म की हिरोइन प्रीति की तरह आपको मिल ही जाएगी। फिल्मी दुनिया से हट कर आपको रियलिटी दुनिया में फोकस करना होगा।

how-to-overcome-on-break-up-break-up-tips-in-hindi-jeena-sikho-motivation-ram-maurya

आपको जल्द जल्द से दिल के टूटने (heart break) से बाहर आना है, आप अपना ज्यादा समय घर के छोटे छोटे बच्चो के साथ बिताएं। Psychologist भी इस बात का सलाह देते है कि बच्चों का नेचर मासूम होता है और किसी को अपने अंदर के बच्चा जिंदा रखना चाहिए, कम से कम ऐसे समय में तो बच्चा बनना अच्छा हो सकता है।

4. अपने लिए समय निकालें। 

अब जब सब खत्म ही हो गया है, तब यह बहुत जरूरी है कि हम सारा टाइम खुद को दें, अपने साथ समय बिताए। अगर आप कामकाजी है तो अपने काम से थोड़े समय के लिए ब्रेक लीजिए, कुछ समय अपने साथ बिताएं (कुछ लिखें और अच्छा सोचें) और कुछ समय अपने फैमिली मेंबर के साथ बिताए। अगर आप स्टूडेंट्स हो, पढ़ाई कर रहे है, तब आपका ब्रेकअप (breakup) हुआ तब कुछ समय के लिए घर पर आ जाएँ। अपने माता-पिता, भाई-बहन के साथ समय बिताए। ऐसा करना आपको ब्रेकअप (breakup) से बाहर निकलने में काफी मदद करेगा और आपको दिल टूटने के दर्द (heartbreak pain) से काफी आराम भी मिलेगा।

इसे भी अवश्य पढ़ें - ऐसे बनाएं जीवनसाथी के रिश्तों को मजबूत (How to make Strong relationship)

how-to-overcome-on-break-up-break-up-tips-in-hindi-jeena-sikho-motivation-ram-maurya

5. खुद को दोष देना बंद करें।  

ब्रेकअप (breakup) के बाद जो सबके साथ कॉमन है, वो यह है कि ब्रेकअप (breakup) के बाद आप अपने आप को दोष देना शुरू कर देते हैं। खुद को बार बार कोस रहे होते हैं। खुद को दोष दे रहे होते हैं। ऐसा करना बिल्कुल बन्द करें। जो गलती आपने किया ही नहीं है, उस गलती की सजा खुद को देना को बन्द करें। अपने दिमाग में नई जानकारी को डालने का प्रयास कीजिए। आपने कुछ नहीं किया है, इसमें आपकी कोई गलती नहीं है। आपकी गलती होती, तो आप बैठ कर रोते नहीं। आगे बढ़ गए होते।

एक बात याद रखिए :- जब एक jokes आपको बार बार हंसा नहीं सकता है, तो एक ही दर्द  बार बार रुला भी नहीं सकता है।

6. खुद को बड़ा बनने के लिए प्रेरित करें। 

हमारे आस पास कई सारी कहानियां है। सोशल मीडिया पर भी बहुत सारे ऐसे लोगों की कहानियां है, जिनका ब्रेकअप (breakup) हो गया है, उसके बाद उन्होंने अपने आप को सिर्फ संभाला ही नहीं बल्कि खुद को एक अगले पड़ाव पर लेकर गए। जो काम उनके लिए पहले मुश्किल लगता था, उसे अब आसानी से करके दिखाया। कई सारे लोग break up के बाद UPSC crack किया तो किसी ने खुद की कंपनी स्थापित कर ली। इंटरनेट पर बहुत सी ब्रेकअप कहानियां (breakup stories)  हैं जो आपको ब्रेकअप (breakup) से बाहर निकलने में काफी मदद मिलेगी।

how-to-overcome-on-break-up-break-up-tips-in-hindi-jeena-sikho-motivation-ram-maurya

एक बात अपने दिमाग में रखिए-

आप ऐसे अकेले व्यक्ति नहीं है, जिसका ब्रेकअप (breakup) हुआ है, आपके पहले भी बहुत सारे लोगों का ब्रेकअप हो चुका है और वो इससे बाहर भी हो चुके हैं और अपनी लाइफ में खुश भी है, सेटल भी हैं और सक्सेस (success) भी है। इसलिए सबसे पहले आप अपने आप को अपने लाइफ में सेटल करने का प्रयास करे।

7. अपने रिश्तों में हुई गलतियों से सीखें-

अगर आपका ब्रेकअप (breakup) काफी लंबे समय तक साथ रहने के बाद होता है तो पिछले रिलेशन (relationship) में जो जो गलतियां हुई। उन गलतियों से सीखें। उसके बाद फिर से आप अपने लिए नए पार्टनर की तलाश करें। एक सही व्यक्ति का लाइफ में होना जीवन को स्वर्ग बना देता है। दुबारा से जब आप रिलेशनशिप (relationship) में आते है, तो पिछले बार हुई गलतियां दुबारा से ना दोहराएं। ज्यादा से ज्यादा प्रयास करें कि आप जिस पार्टनर के साथ है, उसके प्रति पूरी तरह से बफादार रहें। नए रस्ते ( Relationship ) में आने के बाद अपने Ex का जिक्र बार बार अपने नए पार्टनर के साथ ना करें।

how-to-overcome-on-break-up-break-up-tips-in-hindi-jeena-sikho-motivation-ram-maurya

8. सेल्फ रेस्पेक्ट को प्यार से पहले रखें-

ब्रेकअप (Breakup) के बाद दर्द होने का सबसे बड़ा यही कारण होता है कि हम खुद से ज्यादा सामने वाले को महत्त्व देने लगते हैं और आत्मसम्मान (Self Respect) को बार-बार दरकिनार किए होते हैं। लेकिन फिर से ऐसा करने की जरूरत नहीं है, एक बार जो ही गया, सो हो गया, अब खुद का ध्यान रखना है। प्यार करना है तो कीजिए लेकिन आत्मसम्मान (Self Respect) और खुद से प्यार (self love) को ज्यादा तरजीह दीजिए। ऐसा करने के खुद की वैल्यू बढ़ता है और ब्रेकअप (breakup) हो जाने के बाद आप आसानी से खुद को संभाल लेते है।

इसे भी अवश्य पढ़ें - गम को छोड़ मुस्कुराना सीखो (Leave the tension, feel the joy)

9. अपने परिवार के प्रति जिम्मेदारी को समझें-

किसी और के लिए आप भले ही कुछ ना हो लेकिन आप परिवार (family) के लिए सबकुछ हैं। भले ही किसी और को आपकी जरूरत नहीं हो लेकिन आपके परिवार (family) को आपकी बहुत ज्यादा जरुरत है। अपनी फैमिली के बारे में सोचिए। आपका परिवार (family) को जो चाहिए, उसके लिए मेहनत कीजिए। अपने कैरियर कोअगले पड़ाव पर ले जाने का प्रयास कीजिए। खुद को एक नया लक्ष्य दीजिए कि आप खुद को आर्थिक रूप से स्थिर (financially stable) करेंगे, जीवन में कुछ अच्छा करके दिखाएंगे। अपना और अपने फैमिली का नाम रोशन करेंगे।

how-to-overcome-on-break-up-break-up-tips-in-hindi-jeena-sikho-motivation-ram-maurya

आप अपनी स्थिति को समझिए और उसके अनुसार निर्णय लीजिए। एक बात हमेशा याद रखें:-

"जो आपसे सच्चा प्यार (true love) करेगा वो आपको कभी भी छोड़ कर नहीं जाएगा और जो आपको छोड़ कर चला गया है, वो आपसे कभी प्यार करता ही नहीं था। और जो आपसे प्यार करता ही नहीं था उसके बारे में सोचकर आप परेशान क्यों हो?"

ब्रेकअप (breakup) के इस चैप्टर को यही करो क्लोज (close) और जीवन में अगले चैप्टर की करो शुरुआत। सायद अगला चैप्टर इससे कई गुना अच्छा हो। जो आपका इंतजार कर रहा हो।


How do I stop hurting after a break up? | How do you get over an ex you still love? | What should I do immediately after a break up? | What are the 5 stages of a breakup? | how to improve yourself after a breakup | how to deal with breakups for guys | how to get over a breakup when you still love each other | how to get over a heartbreak

Post a Comment

1 Comments